×

UP में बंपर भर्तियां: लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, सीएम ने की घोषणा

प्रदेश सरकार ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए अब तक तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरियां दी हैं। इस कार्य को पूरी तेजी से आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से भर्ती प्रक्रिया को संचालित किया जाए।

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 10:38 AM GMT
UP में बंपर भर्तियां: लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, सीएम ने की घोषणा
X
3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, सीएम ने की घोषणा (file photo)

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए अब तक तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरियां दी हैं। इस कार्य को पूरी तेजी से आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से भर्ती प्रक्रिया को संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में भर्ती की प्रक्रिया को प्रारम्भ करते हुए छह महीने में में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएं।

ये भी पढ़ें:इंसाफ चाहिए: दबंग महिला ने की नौकरानी के साथ की मारपीट, एडवा ने किया प्रदर्शन

सीएम ने सभी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव सहित अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिवों को एक सप्ताह में रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि प्रदेश की विभिन्न भर्ती संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चयन परीक्षाओं के आयोजन के सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार की जाए।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 से अब तक रिक्त पदों के सापेक्ष की गयी भर्ती में पुलिस विभाग में 137253 तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 54706 भर्तियां की जा चुकी हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह 'ख', 'ग' एवं 'घ' की 8556 तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 28622 भर्तियां सम्पन्न हुई हैं। लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 के माध्यम से 26103 तथा उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 16708 भर्तियां की गयी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग (राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय) के अन्तर्गत 14000 तथा उच्च शिक्षा विभाग (विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय) में 4615 भर्तियां की जा चुकी हैं।

अलग-अलग विभागों में होंगी भर्तियां

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1112, नगर विकास विभाग में 700, सहकारिता विभाग में 726, वित्त विभाग में 614, प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग में 365 तथा उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 6446 भर्तियां की गयी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में 69000, पुलिस विभाग में 16629 भर्तियां तथा उप्र पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 853 भर्तियां हो रही हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 86482 भर्तियां प्रक्रिया चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:अलविदा INS विराट: 30 साल दी वायुसेना को सेवा, अब आखिरी यात्रा पर निकला

भर्ती का विवरण

3 लाख से अधिक भर्तियां

विभाग/संस्था का नाम भर्ती किये गये पदों की संख्या (मार्च, 2017 से अब तक)

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग समूह ख, ग एवं घ & 8556

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत नियुक्तियां& 28622

प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग&365

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग&16708

बेसिक शिक्षा विभाग & 54706

पुलिस विभाग उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 137253

सहकारिता विभाग 726

लोक सेवा आयोग, उप्र 26103

चिकित्सा शिक्षा विभाग&1112

माध्यमिक शिक्षा विभाग (राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय) 14000

वित्त विभाग 614

उच्च शिक्षा विभाग (विश्वविद्यालय/महाविद्यालय) 4615

नगर विकास 700

उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) 6446

योग 300526

भर्ती प्रक्रियाधीन

पुलिस विभाग 16629

बेसिक शिक्षा 69000

उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) 853

योग 86482

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story