×

Yogi Cabinet Decision: योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, कीट रोग नियंत्रण योजना को दी मंजूरी

Yogi Cabinet Decision: योगी कैबिनेट की बैठक में किसानों को समस्या से मुक्त करने के लिए कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी दी गई है। इस मद में 192 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Sep 2022 12:48 PM GMT
yogi cabinet decision for plant protection big gift to the farmer
X

Yogi Cabinet Meeting 

Yogi Cabinet Decision: किसानों को खेती में सबसे अधिक नुकसान खरपतवार के कारण उठाना पड़ता है। फसली रोगों और कीट- पतंगों के कारण हर साल बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचता है। लंबे समय से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए योगी सरकार आगे आई है। मंगलवार (06 सितंबर 2022) को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में किसानों को इस समस्या से मुक्त करने के लिए कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी दी गई है। इस मद में 192 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।

मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई औऱ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में रखे गए करीब 15 प्रस्ताव पास हो गए। इनमें नगर विकास विभाग के 12 और कृषि विभाग के तीन प्रस्ताव थे। इसके अलावा 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें अनुपूरक बजट रखा जाएगा।

योगी सरकार की कीट रोग नियंत्रण योजना

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट बैठक में कृषि विभाग के जिन तीन प्रस्तावों को पारित किया गया है, उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर साल खरपतवार के कारण 15-20 प्रतिशत नुकसान होता है। फसली रोगों से 26 प्रतिशत नुकसान होता है। 20 प्रतिशत नुकसान कीटों से, 7 प्रतिशत नुकसान भंडारण से, 6 प्रतिशत नुकसान चूहों से और 8 प्रतिशत नुकसान अन्य कारणों से होती है। ऐसे में सरकार ने अगले पांच सालों (2022-27) में इस नुकसान को कम करने के लिए कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 192 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। इस मद में इस साल 34.17 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने किसानों के भंडारण संबंधी समस्या को दूर करने के लिए भी एक योजना चलाई है। इस योजना के तहत फसल को सुरक्षित करने के लिए 2,3 और 5 क्विंटल की स्टोरेज बनाने के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। 2027 तक इसके लिए 41.42 लाख रुपए रखे गए हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story