×

Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार पांच मार्च को, ये मंत्री लेंगे शपथ

Yogi Cabinet Expansion: राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से एक मंत्री शपथ ले सकता है, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह के मंत्री बनने के सूचना मिल रही है।

Jugul Kishor
Published on: 2 March 2024 8:48 AM GMT (Updated on: 2 March 2024 9:24 AM GMT)
Yogi Cabinet Expansion
X

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोशल मीडिया)

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet Expansion) के विस्तार की आज यानि शनिवार (03 मार्च) को नई तारीख सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक 05 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से एक मंत्री शपथ ले सकता है, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह के मंत्री बनने के सूचना मिल रही है। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) में भारतीय जनता पार्टी से भी दो से तीन नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में इन चेहरों को मिलेगी जगह

बता दें कि योगी कैबिनेट में वर्तमान समय में 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 3 से 4 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हाल ही में एनडीए खेमें में शामिल हुए जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। ओमप्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना फिलहाल तय माना जा रहा है। वहीं, आकाश सक्सेना को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। रालोद नेता राजपाल बालियान को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। रालोद से प्रदीप चौधरी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर जुलाई 2023 में समाजवादी पार्टी को छोड़कर एनडीए के साथ आए हैं, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी अपने किसी भी सहयोगी पार्टी को नाराज नहीं करना चाह रही है। चुनाव में अगर वोट डालने की स्थिति बनती है तो भाजपा को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाह रही है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story