CM योगी ने वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, समारोह में कही ये बातें...

Shivakant Shukla
Published on: 25 Oct 2018 8:50 AM GMT
CM योगी ने वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, समारोह में कही ये बातें...
X

लखनऊ: आज प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित वैज्ञानिक सम्मान समारोह का पहुंचे। यहां वह दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मंत्री मोहसिन रजा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा दिया गया था, फिर उसके बाद जय जवान जय किसान जय विज्ञान का नारा दिया गया। समय के बदलाव के साथ विज्ञान का भी अहम रोल है। उत्तर प्रदेश के कई वैज्ञानिक देश और देश के बाहर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है ।नशा में भी कई उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिक देश और प्रदेश का नाम बढ़ा रहे है।

18 वर्ष के कम आयु के वैज्ञानिकों के 5 छात्रों को भी 25000 रुपये से सम्मानित करेंगे। 5 विज्ञान के अध्यापकों को हम देंगे। विज्ञान छात्र सम्मान से छात्रों को भी सम्मानित हम करेंगे। जनपद स्तर पर भी छात्रों को सम्मानित करेंगे, 5485 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों को हम सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें— योगी सरकार का बड़ा फैसला: रद्द होगी 32 हजार अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती

यह सम्मान 2 साल पहले होना था: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में अपने उदबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों, युवा वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। विज्ञान का एक बड़ा योगदान होता है, विज्ञान ने जब भी सृजन का काम किया है तब तब समाज को एक बड़ा योगदान मिला है। यह सम्मान 2 साल पहले होना था, लेकिन यह नही हो पाया था पर अब उनका सम्मान किया जा रहा है इसके लिए मैं सभी का सदुवाद करता हूॅं।

यह भी पढ़ें— छत्तीसगढ़ : रमन सिंह ने योगी का लिया आशीर्वाद, पैर छूकर भरा नामांकन

आज उस देश के अंदर 2014 में मोदी जी की सरकार गठन के बाद सभी को जीवन के हर पहलू में कुछ नया देखने को मिला होगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान की खेती विज्ञान से जोड़ी गई है। सीएम योगी ने कहा कि सोली हेल्थ के लिए भी देश की सरकार ने बड़ा काम किया। पहले भी यह होता था लेकिन इसको मोदी जी की सरकार ने बढ़ाया। जिसने बताया कि खेत की जमीन के लिए क्या जरूरी है ।

लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था: मुख्यमंत्री

विज्ञान की सोच को हमने खेती किसनो के लिए पहले सही से नही किया गया नही तो किसनो के जीवन मे और भी खुशहाली ला सकते थे, आज भी इसकी जरूरत है। किसान वैज्ञानिक को किसानों के दिशा में अधिक सोध करना चाहिये।

कुछ दिन पहले हमने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मैंने बैठक की थी इसमें कुछ कंपनी आई थी जिन्होंने कहा कि यह सॉलिड वेस्ट नही वेल्थ है तकनीकी का उपयोग इसको उपयोगी बना सकता है।

पहले लोगों के लिए मोबाइल सपना होता था लेकिन आज सभी लोग मोबाइल यूज़ कर रहे है । विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही व्यापक क्षेत्र है। आज भी समाज के सामने ऐसी चुनोतियाँ है जिसके लिए आज के वैज्ञानिकों को अपना सोध करना चाहिए। आज बहुत से क्षेत्र डार्क जोन घोषित हो गए हैं। इसके लिए भी विज्ञनिको को काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें— योगी जी! पार्टी के नेता अभी इलाहाबाद पर ही अटके हैं, प्रयागराज रास नहीं आया

स्वच्छ भारत अभियान ने एक नई दिशा दिखाई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक हम इतने बड़े प्रदेश के सॉलिड वेस्ट का मैनेजमेंट नहीं कर पाए, स्वच्छ भारत अभियान ने एक नई दिशा दिखाई है। मैं युवा वैज्ञानिकों का आवाहन करूंगा कि इसमें आगे काम करे ,और सरल करके काम करें। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में बड़ा काम किया जा सकता है।

हम कैसे सोलर ऊर्जा का प्रयोग और अच्छी तरह से कर सकते है। इसमें और काम होना चाहिए। तकनीकी का प्रयोग एक आदमी को कैसे अच्छा कर सकता है इसका सोध होना जरूरी है। पहले सरकार से योजना का लाभ लेने के लिए चेक के लिए इंतजार करना पड़ता था। पर अब डिजिटल पेमेंट के द्वारा आज काम को तेज़ी मिली है। यह तकनीकी का प्रयोग है।

तकनीकी का प्रयोग सही होना चाहिए। क्योंकि अगर विज्ञान रचनात्मक हाथों में है तो सृजन होता है और वहीं दूसरी तरफ विज्ञान गलत हाथों में हो तो विध्वंस का भी कारक हो सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत निम्न लोगों को पुरस्कार दिया गया|

यह भी पढ़ें— तस्वीरें : CM नहीं, महंत योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी को मां महागौरी का किया पूजन

इन इन लोगों को दिया सम्मान

प्रोफेसर उपेंद्र नाथ दिवेदी विज्ञान गौरव।

डॉक्टर सलब डॉक्टर विजेंद्र सिंह को विज्ञान रत्न।

डॉ राजीव कुमार गुप्ता, डॉक्टर रिचा श्रीवास्तव,डॉक्टर पवन कुमार दुबे,डॉक्टर संध्या मिश्रा,डॉ मोहम्मद को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार।

कीर्ति शुक्ला,तनु बाजपेई,जी उर रहमान,अभिषेक कुमार गुप्ता बाल वैज्ञानिक पुरस्कार।

नरेश कुमार गिरी को विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story