×

सीएम योगी का दौरा: जल्दबाजी में हो रहा है सौंदर्यीकरण, साइन बोर्ड पर गलत लिखी कलेक्ट्रेट की स्पेलिंग

सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे से पहले जिला मुख्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

Bobby Goswami
Published on: 16 May 2021 4:47 PM IST
Ghaziabad Collectorate
X

फोटो— गाजियाबाद कलेक्ट्रेट (साभार— सोशल मीडिया)

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे से पहले आनन-फानन में जिला मुख्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। खूबसूरत गमलों से जिला मुख्यालय परिसर की शोभा को बढ़ाया जा रहा है। आपको बता दें जिला मुख्यालय परिसर में ही कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थित है। मुख्यमंत्री शाम के समय इसी कंट्रोल रूम का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय परिसर के गार्डन में भी साफ—सफाई का कार्य सुबह से जारी है। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ तकनीकी खामियां भी देखने को मिल रही है। जिला मुख्यालय परिसर के बाहर लगाए गए साइन बोर्ड पर कलेक्ट्रेट की गलत स्पेलिंग लिख दी गई है। हालांकि अधिकारी खुद सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी जिला मुख्यालय परिसर में शाम को मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

कंट्रोल रूम के सभी कर्मचारी अलर्ट पर

एक तरफ एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर और उसके आसपास साफ—सफाई और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था में इजाफा किया गया है, तो वहीं सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। यह वही कंट्रोल रूम है जहां पूरे जिले से लोग कोविड सुविधा हेतु मदद के लिए फोन करते हैं। पहले से ही अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के कार्य की समीक्षा कर ली है, जिससे कोई कमी न रह जाए। मुख्यमंत्री यहां रियलिटी चेक भी कर सकते हैं।

अगर मुख्यमंत्री की पड़ गई नज़र

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम के समय गाजियाबाद पुलिस लाइन में उतरेगा। पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट की तरफ रोड के माध्यम से जाते हुए वहीं साइन बोर्ड पड़ेगा, जहां पर कलेक्ट्रेट की गलत स्पेलिंग लिखी हुई है। अगर मुख्यमंत्री की नजर उस पर पड़ गई, तो इस मामले में लापरवाही करने वालों की क्लास लग सकती है। हालांकि गलती उजागर होने के बावजूद भी बोर्ड जस का तस है। यह बोर्ड पहले से नहीं लगा हुआ था, आनन-फानन में इसे लगाया गया और उसमें भी गलती कर बैठे। शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।



Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story