×

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मोदी के नाम पर वोट दें युवा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80 लोक सभा सीटों से सीधे जुड़ कर उनसे सवाल जवाब किया। इस दौरान एक छात्र के द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले के सवाल पर सीएम भावुक भी हो गए।उनके आँखों से आंसू भी बहने लगे। उन्होंने कहा, उसको लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा आपरेशन किया गया है।

Anoop Ojha
Published on: 22 Feb 2019 2:19 PM GMT
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मोदी के नाम पर वोट दें युवा: योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं से संवाद के दौरान कहा कि देश में मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट दें। बताया कि 2019 का लोकसभा चुनाव देश के लिए अहम है। इसलिए प्रदेश के 10 करोड़ युवा मतदाता मोदी के नाम पर वोट दें। उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ 'युवाओं से मन की बात' कार्यक्रम में शुक्रवार को आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें....यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी, सहारनपुर से दबोचा गया जैश आतंकी शाहनवाज़ अहमद तेली

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दृढ़ता के साथ मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। राजनीति सेवा का नाम है। राजनीति जब तक स्वार्थ का साधन रहेगी, तब तक कल्याण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीति के आदर्श पुरूष के रूप में हैं। इसलिए युवा मोदी से प्रेरणा लें। मोदी ने राजनीति को सेवा के साधन के रूप में स्वीकार किया है। भारत को दुनिया में महाशक्ति बनाने के लिए काम किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने जाति क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा। पिछले समय से देश को परिवार के लिए दांव पर लगाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें....कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश, 11 राज्यों को नोटिस

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी किसानों को सही दाम नहीं मिला। हमारी सरकार आयी हम लोगों ने किसानों की खुशहाली और स्वावलम्बी बनाने के लिए काम किया। भाजपा सरकार ने किसानों को कर्जमुक्त किया। हमारी सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देना शुरू किया।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पाया था। हमारी सरकार ने भुगतान कराया। पहली बार दलहन और तिलहन का सही मूल्य किसानों को मिल रहा है। एक करोड़ से अधिक परिवारों के पास विद्युत का कनेक्शन नहीं था। सरकार ने निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का काम किया है। किसानों की सिंचन की क्षमता बढ़ी है। कहा कि युवाओं को जीवन का लक्ष्य पता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें....सीमैप बदलेगा बुंदेलखंड के किसानों की जिंदगी, नजर आएंगे हंसते खिलखिलाते चेहरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ऊर्जा हवा का रूख मोड़ सकता है। पत्थर को पानी बना सकता है। युवा ऐसा कार्य करें जो युवाओं के लिए प्रेरणा बने।

यह भी पढ़ें.....CM योगी आदित्यनाथ 27 को फतेहपुर में रखेंगे मेडिकल कॉलेज की नींव

गोरखपुर से जुड़े युवा हिमांशु श्रीवास्तव ने पूछा की पूर्वांचल और बुंदेलखंड अन्य जगहों की अपेक्षा विकास की गति में थोड़ा धीमे है इसके लिए क्या योजना बना रही है। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा चाहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हो या गोरखपुर में एम्स हो या खाद कारखाना हो किसानों के पैदावार की व्यवस्था हो ऐसी कई योजना जो केंद्र सरकार द्वारा चालू किया गया है उस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी खुद बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विकास के लिए हमेशा कुछ ना कुछ सौगात देते रहते हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story