CM Yogi Mathura Visit: सीएम का मथुरा दौरा, दूसरे दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के साथ की

CM Yogi in Mathura: दो दिवसीय मथुरा (Mathura) दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का दर्शन किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 Jun 2022 4:42 AM GMT
X

CM Yogi Adityanath in Mathura (Image Credit : Social Media)

CM Yogi Mathura Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के मथुरा (Mathura) दौरे पर हैं। सीएम ने अपने मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के साथ की। सीएम ने यहां भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

मुख्य द्वार से किया प्रवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। हर बार गोविंद नगर गेट से श्री कृष्ण जन्मस्थान जाने वाले मुख्यमंत्री इस बार मुख्य द्वार से श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा वृंदावन से विधायक श्री कांत शर्मा, मांट से विधायक राजेश चौधरी के अलावा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे।

गर्भ गृह में किए दर्शन

मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सबसे पहले केशव देव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान केशव देव के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने योगमाया देवी के दर्शन किए। यहां से सीएम गर्भ गृह पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के दर्शन किए।

विधि विधान से किया पूजन

गर्भ गृह में दर्शन करने के बाद सीएम कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारियों के साथ भागवत भवन में पहुंचे। यहां पुजारियों ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को पुजारी ने उनको भगवान का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनको भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की।

रसखान समाधि का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान से गोकुल होते हुए रसखान की समाधि जायेंगे। यहां वह ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 5 वीं बोर्ड बैठक में सहभागिता करेंगे।

बरसाना में करेंगे राधा रानी के दर्शन

रसखान की समाधि का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से बरसाना जायेंगे। जहां वह ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर जायेंगे। मुख्यमंत्री यहां राधा रानी के दर्शन करेंगे इसके बाद वह संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम जायेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story