×

UP Chhath Puja 2022:CM योगी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, स्वच्छता-सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

CM Yogi Meeting On Chhath Puja 2022: छठ पूजा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 29 Oct 2022 8:00 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 8:02 AM GMT)
CM Yogis big meeting with Chhath Puja, will take information about preparations
X

छठ पूजा लेकर CM योगी की बड़ी बैठक, तैयारियों की लेंगे जानकारी: Photo- Social Media

CM Yogi Meeting On Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (29 अक्टूबर 2022) को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सीएम की बैठक में मंत्रियों के साथ आला अफसर भी मौजूद थे। उन्होंने पूरे प्रदेश में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, कि लोक-आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित व स्वच्छ छठ के संदेश के साथ जनभावनाओं का सम्मान करें। नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित जन सुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। भीड़ भाड़ वाले स्थल पर आतिशबाजी न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा हर प्रमुख स्थल, जहां छठ पूजन होता है, वहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए।


बता दें छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है। चार दिन चलने वाले इन महापर्व का आज दूसरा दिन है। यह भोजपुरी, मैथली और मगध के लोगों का सबसे बड़ा पर्व होता है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। हालांकि, इन स्थानों के लोग हर जगह देश-विदेश तक फैले हुए हैं। इसकी वजह से जो जहां पर रहता है वहां इस पर्व को मनाता है। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद और अर्घ्य देना शामिल है। भारत में छठ सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है। मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है।

लखनऊ में छठ महापर्व को लेकर शहर को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। छठ घाट पर सफाई की पूरी व्यवस्था के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लेकर नगर विकास मंत्री और तमाम बड़े अफसर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। कल डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महाव्रत का समापन होगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story