×

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का विस्तार 03 मार्च को, राज्यपाल से मिले CM, सौंपी लिस्ट

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है।

Viren Singh
Published on: 1 March 2024 7:04 AM GMT (Updated on: 1 March 2024 7:57 AM GMT)
UP Cabinet Expansion
X

UP Cabinet Expansion (Newstrack)

UP Cabinet Expansion: काफी महीनों से कयास लगाए जा रहा थे कि जल्द ही योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, लेकिन अब यह कयास थम गए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव सीमित की बैठक से प्रदेश लौटते ही शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। सीएम योगी की राज्यपाल से यह मुलाकात कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई। अब 03 मार्च, 2023 को योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सीएम योगी ने राज्यपाल को कैबिनेट विस्तार में शामिल मंत्रियों की सूची भी सौंपी है।

रविवार को सुबह 11 बजे होगा कैबिनेट विस्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, 03 मार्च, रविवार सुबह 11 मुख्यमंत्री योगी 2.0 सरकार का पहला मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना रहा है। इस विस्तार के सहारे भाजपा अपने सहयोगी दलों के कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देकर यूपी की सभी 80 सीटों पर फतह प्राप्त करने के उद्देश्य से अभेद्य किला बनाने में जुटी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि 5-6 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसमें आरएलडी के एक विधाकय, ओपी राजभर और दारासिंह चौहान शामिल हैं।

दो कैबिनेट तो तीन राज्य मंत्री बनाए जा सकें

इस विस्तार में सपा छोड़कर भाजपा में फिर शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) को मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एमएलसी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। एनडीए में शामिल होने के बाद RLD के किसी एक विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ आ गए थे। वह योगी की पहली सरकार ने मंत्री थे।

MLC चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले पखवाड़े में विधान परिषद के चुनाव होने हैं। यूपी में 13 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव होने हैं। इससे पहले योगी का मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, ताकि वोटिंग की परिस्थिति उत्पन्न होने पर भी पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

देरी पर राजभर जाहिर कर चुके नाराजगी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि, जब भी योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। राजभर गाहे-बगाहे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में अपनी इच्छा जाहिर करते रहे हैं। वहीं गुरुवार को यूपी सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर हो रही देरी राजभर ने अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। ओपी राजभर ने कहा कि अगर राजपाठ नहीं मिला तो इस बार होली नहीं मानऊंगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story