×

योगी की नई टीम: इन 23 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार लखनऊ के राजभवन में हुआ। योगी मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Aug 2019 6:28 AM GMT
योगी की नई टीम: इन 23 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें लिस्ट
X
योगी की नई टीम: इन 23 मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें लिस्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार लखनऊ के राजभवन में हुआ। योगी मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 4 क्षत्रिय, 3 वैश्य और 10 दलित व पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

इस कैबिनेट में 18 न‌ए चेहरे शमिल किये गए हैं। चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

यह भी देखें... पूर्व CM बाबूलाल गौर के निधन के समाचार ने द्रवित कर दियाः कैलाश विजयवर्गीय

आपको बता दें, कि कैबिनेट मंत्री के रूप में महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने शपथ ली। नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।

इसके साथ ही अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

देखें लिस्ट-

यह भी देखें... चिदंबरम का प्लान : CBI से बचने के लिए अपना सकते हैं ये रास्ता

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम योगी आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी संभव है। इसके साथ ही सीएम योगी आज शाम 4 बजे नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के सामने सरकार का एजेंडा रखा जाएगा। इसके बाद यूपी सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी देखें... उत्तर प्रदेश में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भी सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की थी।

इन मंत्रियों के शपथ से पहले इस्तीफे

आपको बता दें, कि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपा।

धर्मपाल, अनुपमा और अर्चना को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने तलब किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने तो दो दिन पहले ही एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत के चलते परिवहन मंत्री पद से अपना त्यागपत्र भेज दिया था।

यह भी देखें... इस मामले में CBI ने अतीक अहमद सहित अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरेापपत्र

मंगलवार देर रात पांचों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए। सांसद चुने जाने के बाद सत्यदेव पचौरी, प्रो. एसपी बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से चार कैबिनेट मंत्री के पद पहले से ही रिक्त हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story