CM Yogi News Today: कल सीएम पहुंच रहे हैं मेहरबान सिंह का पुरवा, विधान सभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश को लग सकता है तगड़ा झटका

CM Yogi News Today: कानपुर देहात के मेहरबान सिंह का पुरवा में बनी चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Monika
Published on: 17 Oct 2021 9:56 AM GMT
CM Yogi-Akhilesh Yadav
X

CM Yogi-Akhilesh Yadav

 (फोटो : Newstrack) 

CM Yogi News Today: सूबे में विधानसभा चुनाव (Up Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी को एक तगड़ा झटका (Samajwadi party ko jhatka) लगने जा रहा है। दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के सबसे करीबी व सपा की नींव का पत्थर माने जाने वाले कानपुर मण्डल के दिग्गज समाजवादी परिवार अब बहुत जल्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का साथ छोड़ कर भाजपा (BJP) में शामिल होने जा रहा हैं। इसलिये राजनैतिक प्रेक्षक यह मान कर चल रहे हैं कि कानपुर मण्डल में सपा को एक बड़ा झटका लगना लगभग तय है।

कानपुर देहात के मेहरबान सिंह (CM Yogi visit Meharban Singh Ka Purva in Kanpur) का पुरवा में बनी चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गढ़ रही है। चुनावी रणनीति से लेकर मंत्रिमंडल के गठन तक की रणनीति चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी (Chaudhary Harmohan Singh's Kothi) में बैठकर सपा के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव बनाते थे । लेकिन अब इस कोठी के ऊपर भाजपा ने अपना झंडा फहराने की पूरी तैयारी कर ली है। मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद व विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव(पुत्र चौ0हरमोहन सिंह) भाजपा में शामिल हो सकते हैं ((Sukhram Singh Yadav BJP me samil)।

सीएम योगी पहुंच रहे हैं मेहरबान सिंह का पुरवा (CM Yogi Pahunche Rahe Meharban Singh Ka Purva)

कल सोमवार 18 अक्टूबर को स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, चौ. सुखराम सिंह यादव के बुलावे पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पहुंच रहे हैं। सीएम योगी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का यह कार्यक्रम तय होने के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि सुखराम सिंह यादव का परिवार अब भाजपा के साथ है। यह दूसरी बार है जब सपा सांसद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।

पुत्र ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश माना जाएगा

कार्यक्रम को लेकर सुखराम सिंह के बेटे चौधरी मोहित यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का जो भी आदेश होगा, उसे माना जाएगा। अच्छा काम करने वालों की सराहना करनी चाहिए। युवा के नाते हम मुख्यमंत्री के कार्य की सराहना करते हैं।इससे यह साफ है कि मोहित का भाजपा में जाना लगभग तय है। हालांकि पिता के भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन भाजपा से नजदीकियां सुखराम सिंह यादव से लगातार बढ़ती जा रही हैं।जबकि हाल ही में कानपुर से शुरू हुई अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा से भी चौ. हरमोहन सिंह के पुत्र चौ. सुखराम सिंह व उनके पुत्र ने पूरी तरह दूरी बनाकर रखी है।

सपा को होगा ओबीसी वोट बैंक का नुकसान (SP Ko OBC Vote Bank Ka Nuksan)

चौ. सुखराम सिंह की यादव की कानपुर मण्डल व बुंदेलखंड के इलाकों में ओबीसी वोट बैंक में अच्छी पकड़ है। वे अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा ओबीसी और यादव वोट बैंक में अच्छी पकड़ बनाना चाहती है। कानपुर नगर और देहात की लगभग सभी सीटों पर ओबीसी मतदाताओं की अच्छी संख्या में है। वहीं इसका असर पूरे प्रदेश के ओबीसी वोट बैंक पर पड़ना तय है।

सपा में हो रही उपेक्षा से नाराज ये यह परिवार

समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में आ जाने के बाद से चौ. सुखराम सिंह की लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे थे। यही कारण रहा कि बीते 19 अक्टूबर, 2019 में आयोजित दंगल कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह समेत महापौर और भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी जुटे थे। वहीं प्रसपा पार्टी के गठन के बाद सुखराम सिंह शिवपाल के साथ भी मजबूती से खड़े थे।

अखिलेश को कभी नेता नहीं माना

राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कभी अपना नेता नहीं माना । क्योंकि वह आज भी मुलायम सिंह यादव को अपना नेता मानते हैं। मुलायम सिंह की वजह से ही सुखराम सिंह को राज्यसभा के लिए वर्ष-2016 में मनोनीत किया गया था। यही कारण है कि कार्यक्रम के कार्ड पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव की फोटो को सबसे ऊपर लगाया है। चौधरी हरमोहन सिंह का जब 2012 में निधन हुआ तो पूरा यादव कुनबा शामिल हुआ था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story