सीएम योगी के लिए इस पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी इतनी बड़ी बात रह जाएंगे हैरान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने ही सपनो में खोए रहते है। उन्होंने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री किस लोक में रहते हैं कि उन्हें प्रदेश की बदहाली नहीं दिखती । प्रदेश की राजधानी में एक हफ्ते में आठ हत्याएं हो गईं, पुलिसिंग के सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। हत्यारे इतने बेखौफ हैं कि पुलिस थाना व चौकी के आसपास भी फायरिंग कर फरार हो जाते हैं।

राम केवी
Published on: 3 Jun 2023 5:15 PM GMT
सीएम योगी के लिए इस पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी इतनी बड़ी बात रह जाएंगे हैरान
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने ही सपनो में खोए रहते है। उन्होंने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री किस लोक में रहते हैं कि उन्हें प्रदेश की बदहाली नहीं दिखती । प्रदेश की राजधानी में एक हफ्ते में आठ हत्याएं हो गईं, पुलिसिंग के सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। हत्यारे इतने बेखौफ हैं कि पुलिस थाना व चौकी के आसपास भी फायरिंग कर फरार हो जाते हैं।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार की घोर लापरवाही से अस्पतालों में संविदाकर्मी और 108 और 102 नंम्बर सेवाओं के चालक हड़ताल पर चले गए लेकिन अधिकारी तब चेते जब चार मरीजों की जान चली गई। इससे पहले भी चिकित्सा सेवाओं में हड़ताल, मारपीट के चलते कितने ही मरीजों की जानों पर बन आई, अधिकारी-प्रशासन मूकदर्शक बने रहे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर नौकरियां देने के वादे तो करती है पर जमीन पर उसका एक भी वादा नहीं टिकता है। नौजवान इधर-उधर भटक रहे हैं। सीएम योगी सरकार झूठे दिलासा देने के लिए भर्तियां तो निकालती है पर भर्तियां होती नहीं है। समिट मीट, निवेशक सम्मेलन में घोषणाएं होती है कि बड़ी संख्या में युवा नौकरी पाएंगे पर अब तक कोई नया उद्योग तो कहीं लगा नहीं है।

नाकामी छुपाती है सरकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती काफी समय से अटकी है। उर्दू टीचरों की भर्ती खत्म कर दी गई है। कभी पेपर लीक तो कभी किसी के कोर्ट में चले जाने के बहाने की ओट से सीएम योगी सरकार अपनी नाकामी छुपाती है। इस सबका फायदा उठाकर कुछ निहित स्वार्थी तत्व नौजवानों को नौकरी दिलाने के नाम पर लूटने का धंधा करने लगे है जिसमें कुछ मंत्रियों के स्टाफ के लोग भी संलिप्त पाए गए थे।

अखिलेश ने कहा कि हालत यह है कि भाजपा कोरे वादों के सहारे अपनी कागज की सरकार चला रही है। ढाई वर्ष बीत गए वह अपनी एक योजना जमीन पर नहीं उतार सकी हैं। सपा सरकार ने जो काम शुरू किए उन्हीं को अपना बताकर वह अपनी लाज ढकने की नाकाम कोशिश में लगे रहते है। लेकिन जनता की नजर में भाजपा के झूठ की पर्ते खुल चुकी हैं, वह अब ज्यादा भुलावे में नहीं रहने वाली है। विधानसभा उपचुनाव मे मतदाता भाजपा को अपना परिचय दे देंगे।

राम केवी

राम केवी

Next Story