×

CM योगी ने रैली स्थल का किया निरिक्षण,अधिकारियों और मंत्रियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित 8 मार्च को रैली की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रैली स्थल का निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रैली का जायजा लेने के साथ ही कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। 

Anoop Ojha
Published on: 6 March 2019 7:54 AM GMT
CM योगी ने रैली स्थल का किया निरिक्षण,अधिकारियों और मंत्रियों के साथ की बैठक
X

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित 8 मार्च को रैली की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रैली स्थल का निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रैली का जायजा लेने के साथ ही कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इसके साथ ही रैली स्थल पर बने स्ट्रांगरूम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों ,मंत्रियो और बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था ,ट्रैफिक ,पंडाल ,हैलीपैड ,एंट्री गेट सम्बन्धी विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी पदाधिकारियों से बाते साझा की।

यह भी पढ़ें.....मैं अयोध्या हूं! सुनवाई से पहले जानिए मेरी कही-अनकही कहानी

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या एक साथ हैलीकाप्टर से रैली स्थल पर पहुंचे। सीएम योगी को रैली स्थल पर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इसके बाद सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सत्यदेव पचौरी ,कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरे मैदान का निरिक्षण किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य पंडाल की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें.....अवध प्रान्त कार्यकर्ता सम्मेलन में ‘मिशन मोदी अगेन’ ने भरी हुंकार

निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 8 मार्च को रैली होनी है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। प्रधानमन्त्री एयर पोर्ट पर उतरेगे इसके बाद एयर फ़ोर्स के एम्आई-17 चापर से रैली स्थल पर पहुंचे। रैली स्थल पर जहां पर हैलीपैड बनाया गया है वहां बहुत ही ज्यादा धूल है।जिसे लेकर एयर फ़ोर्स अधिकारियों से चिंता व्यक्त की है। इस बात को सीएम योगी के सामने भी रखा गया है। धूल को कम करने के लिए जिला प्रशासन गोबर का इस्तेमाल कर सकता है।

यह भी पढ़ें.....कानपुर: शहीद दीपक पांडेय को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

लगभग 41 मिनट मैदान में रहने के बाद सीएम योगी रवाना हो गए। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को जो दिशा निर्देश दिए है उसी आधार पर कार्य किया जा रहा है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story