×

योगी करेंगे बड़ी घोषणा: थोडी देर में कानपुर पहुंच रहे सीएम, कानपुर गोली कांड मामला

कानपुर में विकास दुबे गैग से मोर्चा लेने के दौरान हुए शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच रहे हैं।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 10:10 AM GMT
योगी करेंगे बड़ी घोषणा: थोडी देर में कानपुर पहुंच रहे सीएम, कानपुर गोली कांड मामला
X

लखनऊ: कानपुर में विकास दुबे गैग से मोर्चा लेने के दौरान हुए शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच रहे हैं। वह वहां पर पुलिस लाइन में पहुंचकर शहीदों को श्रृद्वाजंलि देने के साथ ही कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए मुआवजा राशि की भी घोषणा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि आज सुबह ही कानपुर देहात में पुलिस की टीम जब हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर पर दबिश के लिए गयी तो उसके साथियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसमें आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें:यूपी से बड़ी खबर: पुलिस हिरासत में मौत से मचा बवाल, सकते में पुलिस विभाग

कई मामले दर्ज हैं हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नाम

डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। तभी हमारी टीम पर हमला किया गया है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेगें। जवाबी फायरिंग हुई लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे, इसलिए हमारे 8 लोगों की मौत हो गई। अवस्थी ने बताया कि हमारे लगभग 7 आदमी घायल हो गए। राहुल तिवारी नाम के एक शख्स ने विकास दुबे पर हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद कल रात पुलिस की टीम विकास दुबे के गांव पहुंची थी। 25000 का इनामी विकास दुबे पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य तथा अध्यक्ष भी रहा है। इसके खिलाफ 60 में से 50 से अधिक केस हत्या के प्रयास के चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:गरजे पीएम मोदी: सैनिकों के पराक्रम का किया बखान, जवानों में भी दिखा जोश

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे कानपुर देहात का बडा अपराधी है और उसका कारोबार प्रदेश में कानपुर देहात से लेकर इलाहाबाद व गोरखपुर तक फैला है। वह कारोबारी तथा व्यापारी से जबरन वसूली के लिए कुख्यात है। प्रदेश में गुरुवार देर रात सबसे बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला विकास दुबे हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर 25 हजार रुपया का इनाम भी घोषित है। आईजी, एडीजी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां वहां पहले भेजा जा चुका है। कानपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर थी, लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी गई है। आईजी- एसटीएफ मौके पर पहुंच गए हैं। कानपुर एसटीएफ पहले से ही काम पर है। बड़े पैमाने पर सर्तकता बरती जा रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story