CNG Pump In UP : यूपी में कहाँ-कहाँ है CNG पंप, यहाँ जानें पूरी डिटेल

CNG Filling Station in UP : पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों को इंधन की उपलब्धता बड़े ही आसानी से हो जाती है। लेकिन अगर आप CNG वाहनों से चल रहे हैं वह आपको CNG फिलिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 23 Jun 2022 5:16 AM GMT
CNG Pump In UP
X

CNG Pump In UP (Image Credit : Social Media)

CNG Pump In UP : बीते कुछ सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण बहुत से लोगों ने पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों को छोड़ सीएनजी (CNG) गाड़ियों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। हालांकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों में फ्यूल रिफिलिंग बड़ी आसानी से हो जाती है, क्योंकि किसी भी शहर के छोटे से छोटे एरिया में भी एक पेट्रोल पंप जरूर होता है। मगर सीएनजी वाहनों के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि अभी भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई शहरों में सीएनजी पंप (CNG PUMP) नहीं हैं, अगर है भी तो काफी कम संख्या में। ऐसे में प्रदेश के किसी भी शहर में अगर आप अपने सीएनजी वाहन से सफर करने निकल रहे हैं तो आपको सीएनजी पंप के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में सीएनजी पंप कहां-कहां है-

लखनऊ में सीएनजी पंप (CNG Pump in Lucknow)

1. एचपी सीएनजी पेट्रोल पंप जनता ऑटो : HP CNG Petrol Pump Janta Auto राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में तिवारीगंज पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित है। यह सीएनजी पंप 24 घंटे खुला रहता है।

2. ग्रीन गैस सीएनजी फिलिंग स्टेशन : Green Gas CNG Filling Station लखनऊ के आलमबाग इलाके में अमौसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट, राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर स्थित है। यह सीएनजी पंप 24 घंटे खुला रहता है।

3. इंद्रा ऑटो मोबाइल सीएनजी पंप : Indra Auto Mobile CNG Pump लखनऊ के आशियाना इलाके के सेक्टर एंड में स्थित है यहां भी आप दिन रात कभी भी जाकर अपने वाहन में गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं।

4. ग्रीन गैस लिमिटेड सीएनजी : गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में, बैंक ऑफ़ बड़ोदरा के निकट, पिकअप भवन रोड पर स्थित Green Gas Limited CNG पर जाकर भी आप 24 घंटे में कभी भी गैस भरवा सकते हैं।

5. अलीगंज सीएनजी पंप : Aliganj CNG Pump लखनऊ के अलीगंज इलाके के उस्मान एनक्लेव के करीब स्थित है। यह सीएनजी पंप सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है।

कानपुर में सीएनजी पंप (CNG Pump in Kanpur)

1. रोमा सीएनजी फिलिंग स्टेशन : Roma CNG Filling Station कानपुर के चकेरी वार्ड इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित है। यह सीएनजी पंप 24 घंटे सेवाएं देता है।

2. पीआर मोटर सीएनजी फिलिंग स्टेशन : कानपुर के गुमटी नंबर-5 के निकट, अशोक नगर इलाके में स्थित PR Motor CNG Filling Station पर जाकर भी आप गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं। यह सीएनजी पंप सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है।

3. गौरव सीएनजी फिलिंग सेंटर एंड पेट्रोल पंप : Gaurav CNG Filling Center And Petrol Pump कानपुर के दामोदर नगर इलाके में बर्रा बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित है। यह सीएनजी पंप चौबीसों घंटे खुला रहता है।

4. गोपीनाथ एंड ब्रदर्स सीएनजी गैस स्टेशन : Gopinath And Brothers CNG Gas Station कानपुर के कृष्णा नगर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित है। यह सीएनजी पंप स्टेशन सुबह 6:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक खुला रहता है।

5. श्री कृष्णा सीएनजी पंप मैनावती : कानपुर के संभालपुर इलाके में मैनावती मार्ग पर स्थित Shree Krishna CNG Pump Mainavati पर जाकर आप 24 घंटे में कभी भी गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं।

वाराणसी में सीएनजी पंप (CNG Pump in Varanasi)

1. गेल सीएनजी सिगार फिलिंग स्टेशन : GAIL CNG Cigar Filling Station वाराणसी के सिगार इलाके में स्थित है। यहां आप 24 घंटे में कभी भी गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं।

2. इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप-सीएनजी : Indian Oil Petrol Pump-CNG वाराणसी के सिगार इलाके में स्थित है। सिगार के चित्तूपूरा इलाके में स्थित इस सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर आप कभी भी जाकर गैस भरवा सकते हैं।

3. गेल सीएनजी ताज कृष्णा फिलिंग स्टेशन : वाराणसी के राजा बाजार रोड पर पटेल नगर इलाके में स्थित GAIL CNG Taj Krishna Filling Station पर जाकर भी आप सीएनजी रिफिलिंग करवा सकते हैं। यह सीएनजी पंप चौबीसों घंटे खुला रहता है।

4. सीएनजी मदर स्टेशन : CNG Mother Station वाराणसी रिंग रोड पर हुआ इलाके में स्थित है। यह सीएनजी स्टेशन भी 24 घंटे अपनी सेवाएं देता है।

5. काकरमत्ता सीएनजी स्टेशन : Kakramatta CNG Station वाराणसी के भूलन पुर इलाके में डीएलडब्लू सेंट्रल मार्केट के पास स्थित है। यह सीएनजी स्टेशन भी 24 घंटे खुला रहता है।

झांसी में सीएनजी पंप (CNG Pump in Jhansi)

1. भारत ट्रेडर्स सीएनजी स्टेशन : उत्तर प्रदेश के झांसी में शिवाजी नगर इलाके में स्थित Bharat Traders CNG Station पर जाकर आप सुबह 6:00 बजे से रात के 11:00 बजे के बीच कभी भी गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं।

2. भगवती सीएनजी स्टेशन : Bhagwati CNG Station झांसी के महेंद्र पुरी इलाके में ग्वालियर रोड पर स्थित है। यह सीएनजी स्टेशन सुबह 6:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक खुला रहता है।

3. आस्था सीएनजी फिलिंग स्टेशन : झांसी के बारूसागर इलाके में बांदा झांसी रोड पर स्थित Aastha CNG Filling Station पर जाकर आप 24 घंटे में कभी भी गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं।

4. हिंदुस्तान पैट्रोलियम सीएनजी स्टेशन : Hindustan Petroleum CNG Station झांसी कानपुर हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर स्थित है। यह सीएनजी स्टेशन 24 घंटे खुला रहता है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story