×

तीखी पछुवा हवाओं से कांपा पूर्वी उत्तर प्रदेश, कई जगहों पर गिरी हल्की बर्फ

रविवार सुबह जिले के कई इलाकों में बर्फ देखने को मिली। पिपराइच क्षेत्र में सुबह खेतों और पेड़ों पर हल्की बर्फ जमी हुई पाई गई। जानकार इस बर्फ को फसलों के लिए नुकसान वाला बता रहे हैं।

zafar
Published on: 15 Jan 2017 9:16 AM GMT
तीखी पछुवा हवाओं से कांपा पूर्वी उत्तर प्रदेश, कई जगहों पर गिरी हल्की बर्फ
X

गोरखपुर: पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड अपना कहर बरपा रही है। पिछले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 7 और 8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। गोरखपुर में भी शनिवार को पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को धूप में थोड़ी सी नरमी दिखी, लेकिन दिन भर बर्फीली हवाएं हाड़ कंपाती रहीं।

गिर रही है बर्फ

-रविवार सुबह जिले के कई इलाकों में बर्फ देखने को मिली।

-पिपराइच क्षेत्र में सुबह खेतों और पेड़ों पर हल्की बर्फ जमी हुई पाई गई।

-जानकार इस बर्फ को फसलों के लिए नुकसान वाला बता रहे हैं।

-फिर भी, शहरी क्षेत्र में लोगों ने सर्द मौसम में बर्फ गिरने का लुत्फ लिया।

-लोगों का कहना है कि उन्हें मैदानी इलाके की इस हल्की बर्फबारी ने कश्मीर और शिमला की याद दिला दी।

-एयर फ़ोर्स स्थित मौसम केंद्र के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेलिस्यस रिकॉर्ड किया गया।

-मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा मौसम ठंडा रखेगी।

zafar

zafar

Next Story