×

होगी भयानक बारिश: यूपी बन जाएगा शिमला, इस दिन ठंड मचाएगी कहर

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का भी कहर बना हुआ है। जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही कोहरे ने हवाई उड़ानों पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव डाला है। घने कोहरे की वजह से यातायात के साधन ट्रेन, बस, हवाई सेवाएं सभी बाधित हो रही हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2021 6:23 AM GMT
होगी भयानक बारिश: यूपी बन जाएगा शिमला, इस दिन ठंड मचाएगी कहर
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में लगभग तापमान बीते एक हफ्ते से 10 डिग्री से कम ही रहता है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का भी कहर बना हुआ है। जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही कोहरे ने हवाई उड़ानों पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव डाला है। घने कोहरे की वजह से यातायात के साधन ट्रेन, बस, हवाई सेवाएं सभी बाधित हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी।

ये भी पढ़ें... दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहेगी जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सबसे ठंडा शहर लखनऊ

fog फोटो-सोशल मीडिया

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 6.4 डिग्री, प्रयागराज का 9 डिग्री, बहराइच का 6.0 डिग्री, बरेली का 3.7 डिग्री, मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साल 2021 का पहला दिन शुक्रवार उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा था, साथ ही कोहरे से दृश्यता शून्य रही। ऐसे में साल की पहली सुबह शहर में कोहरे की चादर छाई रही। जिस वजह से हाईवे और आगरा किला, छावनी क्षेत्र, ताजमहल के पास कोहरा घना बना रहा।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

तापमान दो से तीन डिग्री तक कम

ऐसे में प्रदेश में सबसे ठंडा शहर लखनऊ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को भी ठिठुरन बरकरार थी। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि सर्दी की मार बरकरार रहेगी। 5 जनवरी तक बारिश होने की संभावना हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी और दिन में तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें...भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 4 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भीषण ठंड

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story