×

Aligarh News: टप्पल यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस

Aligarh News: मृतक के परिजन सोनू चौधरी ने बताया कि रामवीर आगरा से आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर रेलिंग के सहारे गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ रहा था। तभी तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 9 July 2023 4:55 PM GMT
Aligarh News: टप्पल यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस
X
हादसे के बाद हाईवे पर परिजनों ने लगाया जाम(Pic: Newstrack)

Aligarh News: युवक की मौत के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर घंटो जाम लगा रहा। बोलेरो गाड़ी ने आर्मी की परीक्षा देकर लौट रहे 21 वर्षीय़ युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वही परिजनों को पता चला तो वह घटना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। घंटो तक लोग जाम से जूझते रहे। वहीं, पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंची। घटना पर 112 नंबर को सूचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सीडेंट थाना टप्पल के घंघौली गांव के पास हुआ।

ऐसे हुआ हादसा

थाना टप्पल क्षेत्र के घाघौली के रहने वाले कन्हैया लाल के पांच बेटे और दो बेटियां है। जिसमें एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। वहीं, कन्हैया लाल साइकिल की दुकान टप्पल इलाके में चलाते हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा 21 साल का रामवीर आगरा में आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहा था। वही बोलेरो गाड़ी चालक ने बाइक पर सवार रामवीर को रौंद दिया। रामवीर यमुना एक्सप्रेस वे से अपने गांव घाघौली की तरफ जाने वाले रोड पर मुड़ रहे थे। वही तेज रफ्तार से आ रहे। बोलेरो गाड़ी चालक ने रामवीर को रौंद दिया। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौके पर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। लेकिन घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए। रामवीर की मौत की सूचना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया। घाघौली गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर यमुना एक्सप्रेस को जाम कर दिया।

परिजनों ने किया हाईवे जाम

मृतक के परिजन सोनू चौधरी ने बताया कि रामवीर आगरा से आर्मी का टेस्ट देकर लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर रेलिंग के सहारे गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ रहा था। तभी तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। वही, रामवीर बाइक से गिरकर रोड पर तड़पने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है। कि इस दौरान भारी बारिश हो रही थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन तीन घंटे बाद पहुंचा। वहीं देरी से पहुंची पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story