×

Meerut News: कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट प्रियंका गोस्वामी का मेरठ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Meerut News: दोपहर बाद तीन बजे वह जैसे ही काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से पहुंची तो उनका जबरदस्त फूलों की बारिश और कि रंगों के साथ स्वागत किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 9 Aug 2022 12:32 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2022 12:46 PM GMT)
Commonwealth Silver Medalist Priyanka Goswami received warm welcome in Meerut
X

Commonwealth Silver Medalist Priyanka Goswami received warm welcome in Meerut (Image: Newstrack)

Meerut News: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम करने वाली प्रियंका गोस्वामी का आज मेरठ पहुंचने पर जोर-शोर से स्वागत किया गया। काशी टोल प्लाजा पर परिवार के साथ ही महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा जी के निवास स्थान श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड, पर जोरदार स्वागत किया गया l

इसके बाद तिरंगा के बीच कारों के काफिले से वह माधवपुरम स्थित अपने आवास पर पहुंची तो वहां पहले से खड़े इलाके के लोंगो द्वारा फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। यहां मां ने आरती उतारकर बिटिया का स्वागत किया। वहीं प्रियंका के स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

प्रियंका गोस्वामी के दिल्ली से मेरठ के लिए चलने की खबर मिलने के साथ ही उनके स्वागत के लिए लोगों ने काशी टोल पहुंचना शुरू कर दिया था। दोपहर बाद तीन बजे वह जैसे ही काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से पहुंची तो उनका जबरदस्त फूलों की बारिश और कि रंगों के साथ स्वागत किया गया।


इस मौके पर प्रियंका गोस्वामी के पिता एवं माता के साथ ही उनके कोच गौरव त्यागी भी मौजूद थे। काशी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत के बाद तिरंगा लगे गाड़ियों के काफिले के साथ प्रियंका गोस्वामी माधवपुरम स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुई। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

मेरठ शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कमल दत्त शर्मा के निवास पर भी प्रियंका गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया गया यहां स्वागत करने वालों में विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, अश्वनी त्यागी, विधान परिषद सदस्य, सभासद पंकज गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मधुसूदन शर्मा उपस्थिति रहें।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने कहा कि बहन प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीतकर विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गोस्वामी के मेडल जीतने से प्रेरणा लेकर आनेवाले ओलंपिक खेल में भारत की बेटियां और अधिक मेडल जीतेंगी।

इससे पहले कल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर रेसवॉक में रजत पदक जीता तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिले की बेटी की इस कामयाबी पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी बधाई देने पहुंचे तो बेटी की कामयाबी पर पिता भावुक हो गए। इस दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रियंका के पिता मदनपाल गिरी को गले लगाकर बधाई दी।

बता दें कि प्रियंका रेलवे में नौकरी करती हैं और वह मूल रूप से मेरठ की निवासी हैं। प्रियंका के पिता मदनपाल गिरी यूपी रोडवेज में सेवा दे चुके हैं। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में भी प्रियंका ने हिस्सा लिया था. हालांकि, तब वह पदक नहीं जीत पाई थीं। प्रियंका गोस्वामी ने मेरठ के गर्ल्स स्कूल और बीके माहेश्वरी से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद बीए की पढ़ाई पटियाला में हुई।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story