×

आगरा के खातीपाड़ा में पूजा स्थल को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

By
Published on: 28 March 2017 5:49 AM GMT
आगरा के खातीपाड़ा में पूजा स्थल को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
X

आगरा नवरात्रि सांप्रदायिक

​आगरा: थाना लोहामंडी अंतर्गत खातीपाड़ा में सोमवार रात को विवादित परिसर को लेकर बवाल हो गया। एक बंद धर्मस्थल के दरवाजे को महिलाओं ने तोड़ डाला, दीवार भी तोड़ दी। इस मौके पर कई हिंदूवादी भी मौजूद थे। नवरात्रि पर पूजा के लिए चाबी नहीं सौंपने पर हिंदूवादी संगठनों और बस्ती वालों ने थाना घेरकर धरना दिया। परिसर में लगे गेट को भी उखाड़ फेंका।

-अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक को घेर लिया।

-उसे बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।

-आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे भगदड़ मच गई।

-भारी तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला

आगरा के थाना लोहामंडी निवासी सुनील शर्मा ने छह साल पहले खातीपाड़ा स्थित अपना मकान आबिद को बेच दिया था। मकान के बराबर में ही लगभग 70 वर्ग गज खाली जगह है। इसमें एक कुआं था। बस्ती वाले यहां पूजा स्थल, तो आबिद इबादत की जगह होने का दावा करते हैं। बस्ती वालों का कहना था कि कई साल से वहां नियमित पूजा करते रहे हैं। आठ महीने पहले इसे लेकर दोनों संप्रदायों में विवाद बढ़ा, तो प्रशासन ने विवादित परिसर पर ताला डाल दिया।

आगे की स्लाइड मे देखिए कैसे मचा बवाल

आगरा नवरात्रि सांप्रदायिक

महिलाओं ने किया बवाल

-सोमवार दोपहर अचानक बस्ती की महिलाएं नवरात्रि पर पूजा करने के लिए उक्त परिसर की चाबी मांगने थाने पहुंचीं।

-पुलिस के मना करने पर बस्ती के लोगों ने जानकारी हिन्दू संगठनों को दी।

-रात सवा आठ बजे संगठन के लोग और बस्ती वाले थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए।

-इस बीच हिन्दू संगठनों के कुछ लोग बस्ती वालों के साथ मौके पर पहुंच गए।

-उन्होंने विवादित परिसर का गेट उखाड़कर तोड़फोड़ कर डाली।

-आबिद और उसके परिवारीजनों ने विरोध किया, तो भीड़ ने उन्हें घेरकर खींचातानी कर दी।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे पुलिस से भी की लोगों ने धक्का-मुक्की

पुलिस से भी लोगों ने की धक्का-मुक्की

-इस बीच पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ करते लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो उससे धक्का-मुक्की कर दी।

-इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जो हाथ पड़ा, उसको पीटा, इससे भीड़ में भगदड़ मच गई।

-अधिकारी भी इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

-इलाके में करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा।

-क्षेत्राधिकारी श्यामल ने बताया सतर्कता के चलते मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

Next Story