×

बलिया में भिड़े BJP नेता: शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, अब इनका हुआ विरोध

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह आमने सामने थे ही, अब भाजपा से जुड़े बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन भी भाजपा विधायक के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं।

Newstrack
Published on: 16 Sep 2020 2:15 PM GMT
बलिया में भिड़े BJP नेता: शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, अब इनका हुआ विरोध
X

बलिया: जिले के बैरिया क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेताओं में चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह आमने सामने थे ही, अब भाजपा से जुड़े बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन भी भाजपा विधायक के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं।

उन्होंने कल विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ ही बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी पर निशाना साधा तथा यह भी कह दिया कि थाना प्रभारी उनकी हत्या करा सकते हैं तो आज बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के विरोध में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया तथा इनकी गिरफ्तारी को लेकर 22 सितंबर तक का प्रशासन को समय दिया तथा 23 सितंबर को थाना का घेराव करने की चेतावनी दे दी।

भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा

अनुशासन को लेकर जानी जाने वाली भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा। बैरिया क्षेत्र में भाजपा नेताओं में जमकर रस्साकस्सी चल रही है। पार्टी आलाकमान इस स्थिति से वाकिफ है, फिर भी भाजपा नेतृत्व की तरफ से भाजपा नेताओं में चल रहे एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश पर रोक लगाने की दिशा में कोई कदम नही उठाया जा रहा । इब्राहिमाबाद उपरवार ग्राम में सुदिष्ट बाबा के पशु मेला की भूमि पर कथित फर्जीवाड़े को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह पर हमलावर हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा MLC ने सिएम को लिखा पत्र, कहा कि संविदा की नई नियमावली को करें निरस्त

भाजपा विधायक के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने जांच कराकर पिछले दिनों विनय सिंह को क्लीन चिट दे दिया। इसके बाद भाजपा विधायक सिंह जिला प्रशासन पर भड़के हुए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन करने की घोषणा की है। उधर भाजपा विधायक सिंह व बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन के विरुद्ध विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों खेमा जमकर ताल ठोक रहे हैं। वर्मा पहले भाजपा विधायक के ही करीबी रहे, लेकिन वर्मा का भाजपा विधायक से अनबन हो गया।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर निशाना

इस समय यह भाजपा सांसद मस्त के खेमा में हैं। प्रतिनिधि वर्मा ने कल आरोप लगाया कि बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी राजनैतिक दबाव में अपराधियों से उनकी हत्या करवा सकते हैं। शिवकुमार मनटन वर्मा ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा राजनैतिक विद्वेषवश भाजपा विधायक के दबाव में बार-बार उनके ऊपर फर्जी मुकदमे कराए जा रहे हैं। कुछ माह पूर्व मनोज पासवान द्वारा धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 307 समाप्त कर दिया।

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने बताया-इन बैंकों की हालत सबसे ज्यादा खराब, जल्द आ रहा नया कानून

अगर धारा 307 समाप्त हो गया तो वह मुकदमा ही फर्जी साबित हुआ, उसे पूरी तरह समाप्त होना चाहिए था किंतु ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह सुरजन छपरा में एक पंचायत में गया था, वहां पर भी मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि सबकुछ जनता देख रही है समय आने पर जनता की अदालत में इंसाफ होगा।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के हमले के अगले दिन आज ग्रामीणों ने बैरिया के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा पर अपराधियों का गिरोह बनाकर कमजोर वर्ग के लोगों का जबरिया जमीन क्रय करने आदि के गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में जानकारी दी गई है कि वर्मा पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस इनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही। ज्ञापन में गिरफ्तारी को लेकर 22 सितंबर तक का प्रशासन को समय दिया गया है तथा गिरफ्तारी न होने पर 23 सितंबर को बैरिया थाना का घेराव करने की चेतावनी दी गई है ।

ये भी पढ़ें: लोगों की उम्मीदों को तगड़ा झटका: WHO ने कहा- 2022 से पहले नहीं मिलेगी महामारी से मुक्ति

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story