×

सब हैं कंफ्यूज: आखिर कब है रंगो का त्योहार होली, किस दिन मिले छुट्टी ?

Admin
Published on: 19 March 2016 6:53 AM
सब हैं कंफ्यूज: आखिर कब है रंगो का त्योहार होली, किस दिन मिले छुट्टी ?
X

लखनऊः इस बार होली को लेकर सभी कंफ्यूज है और इस कंफ्यूजन को देखकर शोले फिल्म का वो डायलॉग याद आता है जब गब्बर पूछता है अरे ओ सांभा ये होली कब है रे। दरअसल होली की छुट्टी 24 मार्च को है और लोग 23 मार्च को होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं जिससे लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर वो किस दिन होली खेलें।

क्या कहता है पंचांग

-अगर बात करे पंचांग की तो उसमें होली खेलने की तारीख 24 मार्च है और यही तारीख सरकारी कैलेंडर में भी है।

-इसीलिए सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में होली की छुट्टी 24 मार्च को ही है।

-प्रशासन की शराब बंदी भी 24 मार्च को ही है।

घर नहीं जा पा रहे लोग

-होली की छुट्टी 24 मार्च को होने के कारण सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले उन लोगों का घर जाना मुश्किल हो गया है।

-जो अपने शहर को छोड़कर लखनऊ में जॉब कर रहे हैं।

-आलमबाग में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे मयंक मिश्रा ने कहा कि उनका घर गोरखपुर में है।

-हर बार वो होली अपने घर पे ही मनाते हैं।

-इसबार छुट्टी 24 को होने के कारण वो होली पर घर नहीं जा पाएंगे क्यूंकी उनके यहां होली 23 को खेली जाएगी।

-ऐसा ही कुछ स्वाती का भी कहना है जो की एक स्टूडेंट हैं।

-उनके कॉलेज में भी 24 से छुट्टियां शुरू है और उनके घर में २३ को होली खेली जाएगी।

क्या कहते है धर्माचार्य

-धर्माचार्यों के अनुसार 22 और 23 मार्च की रात 2:30 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी।

-इसके बाद ही होलिका दहन शुभ है।

-इसीलिए 23 मार्च को ही होलिका दहन होगा और होली खेली जाएगी।

237 साल बाद आया ऐसा योग

-22 मार्च को दोपहर 2:29 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी।

-22 और 23 मार्च की रात 2:30 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी।

-हिन्दू पंचांग के हिसाब से ऐसा योग 237 साल बाद आया है।

4 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

-24 मार्च से लेकर 27 मार्च तक सभी बैंक बंद रहेंगे।

-होली के बाद 25 को गुड फ्राइडे है और 26 को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है।

-इसके बाद 27 मार्च को रविवार है इसलिए इस दिन भी आधिकारिक छुट्टी है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!