×

कांग्रेस नेताओं में चले लात जूते बीच बचाव में अध्यक्ष के फट गए कपड़े

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में सेवा ग्रह के नाम पर प्रतिदिन गरीबों को लंच पैकेट वितरण करके प्रदेश सरकार से अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग कर रही है

Roshni Khan
Published on: 10 Jun 2020 12:01 PM GMT
कांग्रेस नेताओं में चले लात जूते बीच बचाव में अध्यक्ष के फट गए कपड़े
X

इटावा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में सेवा ग्रह के नाम पर प्रतिदिन गरीबों को लंच पैकेट वितरण करके प्रदेश सरकार से अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग कर रही है, जिसके चलते 5 दिन से लगातार इटावा कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में महा रसोई के नाम से गरीबों में भोजन वितरण कार्य कर रहे है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के उड़ गए होशः कराची में हुआ ब्लैक आउट, जानें क्या है मामला

कांग्रेस पदाधिकारियों में हुआ लात जूता जिलाध्यक्ष के फ़टे कपड़े

महा रसोई आज महा भारत के अखाड़े में तब तब्दील हो गयी जब कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे, और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण यादव में जमकर मारपीट होगयी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक झगड़ा यूथ कांग्रेस के पद पर नियुक्त जितेन्द्र यादव को कुछ ही दिन पूर्व प्रदेश नेतृत्व द्वारा हटाये जाने को लेकर हुआ है। जिसमें वर्तमान शहर अध्यक्ष ने जितेंद्र यादव को हटवाए जाने का ठीकरा यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण यादव पर फोड़ा इस बात को लेकर महा रसोई में दोनों के बीच वाद विवाद इतना बढ़ गया।

जिसमें दोनों लोगों व उनके समर्थक आपस मे भिड़ गए जिसमें कांग्रेस कार्यालय की महा रसोई में मौजूद जिलाध्यक्ष मलखान सिंह दोनों के बीच मध्यस्थता करते समय उनके कपड़े फट गए पूर्व नगर अध्यक्ष राशिद खान के हाथ मे मामूली चोटें भी आयी है। इस झगड़े के दौरान मीडिया कर्मी द्वारा कवरेज करते समय कांग्रेस कार्यकर्ता ने मोबाईल छीनकर वीडियो डीलीट कर दिए गए।

अरुण यादव बैठे कार्यलय पर धरने पर जिला कार्यकारिणी मानने में जुटी

अरुण यादव ने शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के ऊपर जान से मारने और अपनी जान का खतरा बताते हुए कांग्रेस कार्यालय पर ही धरना शुरू कर दिया और प्रसाशन से जान बचाने की गुहार लगायी जिस पर शहर कोतवाल वचन सिंह ने जिलाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली और शिकायत दर्ज करवाने पर कार्यवाही की बात कही।वही दूसरे पक्ष पल्लव दुबे ने एसपी सिटी से मिलकर अरुण यादव को भू माफ़िया बताते हुए उन लूट मारपीट का प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने का निबेदन किया है। इस घटनाक्रम पर एसपी सिटी रामयश सिंह ने मामले बताया की अभी मुझे प्रार्थना पत्र मिला है उसको थाने में भेज कर जांच करवाकर कार्यवाही की बात कही।

ये भी पढ़ें:कोरोना के खिलाफ जंगः झांसी उत्तर मध्य रेलवे ने कर दिया ये बड़ा काम

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा आपस की बात है कुछ गलतफहमियां हो गयी थी आपस में बैठकर सब निपटा दिया जाएगा। मेरे ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है दोनों पक्षो को अलग अलग कराने में कपड़े फट गए कोई झगड़े की बात नही है बैठकर सब खत्म करवा दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक के माध्यम अरुण यादव को दो दिया आश्वाशन। पूरे घटनाक्रम में नेताओ ने कहा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को मामले की जानकारी है दोनों पक्षों के बीच मध्यस्था करवायी जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी हलवाई ने दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई झगड़ा होने की बात कही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story