×

कांग्रेस ने महिलाओं को सदैव प्रथम पंक्ति में रखा: अजय कुमार लल्लू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक, कला, संस्कृति, आर्थिक क्षेत्र सहित राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।

Aditya Mishra
Published on: 7 March 2020 1:47 PM GMT
कांग्रेस ने महिलाओं को सदैव प्रथम पंक्ति में रखा: अजय कुमार लल्लू
X

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक, कला, संस्कृति, आर्थिक क्षेत्र सहित राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।

कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रथम पंक्ति में रखा है। आयरन लेडी के नाम से विश्वविख्यात भारत रत्न -पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी जो कि एक मात्र देश की महिला प्रधानमंत्री बनीं।

जिन्हें विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीत ‘टाइम’ में सदी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शुमार किया गया है जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजाद भारत में में पहली राज्यपाल सरोजनी नायडू को बनाया था।

ये भी पढ़ें...जेबकतरा बोलने पर संसद में हंगामा, कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने

आजादी के बाद से महिलाओं के सशक्तीकरण करने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायती राज अधिनियम के द्वारा महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित किया था।

इतना ही नहीं महिलाओं के अवैध व्यापार रोकथाम एक्ट 1956, दहेज निवारण अधिनियम 1961, मातृत्व लाभ योजना 1961, गर्भावस्था के दौरान उन्हें चिकित्सीय अवकाश अधिनियम 1971, समान कार्य के लिए समान वेतन अधिनियम 1976, सती प्रथा रोकथाम अधिनियम 1987, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006, वर्किंग क्षेत्र में यौन शोषण रोकने हेतु अधिनियम 2013 आदि तमाम अधिनियम बनाकर महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु कारगर कदम उठाया है।

पिछले कई वर्षों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए आवाज उठायी और पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधयक को पारित करने की मांग कर चुकी हैं।

CAA-NRC: आंदोलनकारियों की तस्वीरें चौराहों पर लगाना गैरकानूनी: कांग्रेस

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story