×

UP Congress: कांग्रेस का सरकार पर हमला, सेना भर्ती के बदलावों को बताया पराक्रम से खिलवाड़

UP Congress: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के पहले सेना भर्ती में हुए बदलावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संबोधित किया।

Abhishek Mishra
Published on: 8 Feb 2024 1:03 PM GMT
Congress attacks Modi government over changes in army recruitment, says it is playing with might
X

सेना भर्ती के बदलावों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, बताया पराक्रम से खिलवाड़: Photo- Newstrack

UP Congress: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के पहले सेना भर्ती में हुए बदलावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संबोधित किया।

सेना भर्ती में बदलाव गलत

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सेना भर्ती में हुए बदलावों का विरोध किया। साथ ही सेना में पहले की तरह भर्ती कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले की तरह सेना भर्ती लागू करनी चाहिए। सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही सेना भर्ती में यह बदलाव किया है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का यह फैसला बिल्कुल ही गलत है। सेना में जाने वाले युवाओं के साथ-साथ पूर्व सैनिक भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

Photo- Newstrack

पूर्व सैनिक भी कर रहे विरोध

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले सेना भर्ती में हुए बदलावों का विरोध कुछ पूर्व सैनिक भी कर रहे हैं। सेना में कर्नल रहे रोहित चौधरी ने भी इस फैसले का विरोध किया था। उसके बाद कर्नल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय सेना के पराक्रम के साथ खिलवाड़ है।

Photo- Newstrack

विरोध में यात्रा निकालेगी कांग्रेस

प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 5 मार्च से 10 मार्च तक कई जगहों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही कई बड़े शहरों में सेना भर्ती में हुए बदलाव के विरोध में यात्रा निकलेगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से आम लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए एक नंबर जारी किया है। जो भी आम लोग कांग्रेस की इस मुहिम में जुड़ना चाहते हैं वे 9999812024 पर कॉल कर सकते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story