×

Kanpur: देश में जगह-जगह 'मोहब्बत की दुकान' होगी, न्याय से लेकर रोजगार मिलेगा: राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने बुधवार को कानपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा दी। उन्होंने शिक्षा और सुरक्षा से लेकर न्याय तक की बात की।

Anup Pandey
Published on: 21 Feb 2024 6:02 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 9:05 AM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

Bharat Jodo Nyay Yatra (Photo: Newstrack)

Kanpur News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव के रास्ते कानपुर पहुंचे सांसद राहुल गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। उन्नाव की ओर से आते हुए नए गंगा पुल से कानपुर में झाड़ी बाबा पड़ाव मार्ग से इंट्री हुई। तो वहीं राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बैठे कांग्रेसी राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात दिखी।

2 किमी की यात्रा कर कानपुर के घंटाघर चौराहा पर हुई सभा

दो किलोमीटर की यात्रा कर सभा को राहुल गांधी सम्बोधित किया। राहुल गांधी बोले मुझे देश में मोहब्बत की दुकान खोलनी है, ये देश अपनेपन का है, मोहब्बत का है, अगर आप कमज़ोर और पिछडी जाति के हैं तो आपको इस देश में न्याय नहीं मिलेगा। पुलिस आपको न्याय नहीं देगी, सरकार आपको न्याय नहीं देगी। देश में 90 फीसद आबादी पिछड़े, दलित और आदिवासी की है। मीडिया संस्थानों, कॉर्पोरेट घरानो में कोई दलित, पिछड़ा शामिल नहीं, न्याय पालिका में भी आपकी उपस्थिति नहीं, जाति जनगणना और फाइनेंशियल सर्वे देश के लिए ज़रूरी है। तभी आप जान सकेंगे देश का लगभग पूरा पैसा अडानी, अंबानी और टाटा, बिड़ला के पास है। पेपर लीक होते हैं, सरकारी भर्ती नहीं हो रही। अग्निवीर से भला नहीं होगा। आप चिल्लाते रहेंगे आपको रोज़गार इस देश में नहीं मिलेगा।



नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि देश के गरीब, पिछड़े, आदिवासी आगे बढ़े। राम मंदिर में दलित राष्ट्रपति में को नहीं जाने दिया। मैं आपसे कहने आया हूं कि जातिजनगणना ज़रूरी है। तब 90 प्रतिशत लोगों का भला होगा। आपका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आये आपका धन्यवाद, मोहब्बत की दुकान खोलिये।

सभा को संबोधित कर सूचना के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली चले गए। राहुल गांधी के स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही, तो वहीं महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। बच्चें बूढ़े भी राहुल गांधी को देखने को उतारू दिखे। जहां राहुल गांधी छोटे बच्चों से मिलते दिखे,तो वहीं बुजुर्गो से मिले।



शहर अध्यक्ष से लेकर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

सुबह से ही कांग्रेसी स्वागत के लिए घंटाघर पर अपनी अपनी भीड़ लेकर खड़े हो गए थे। तो वहीं स्वागत के लिए हजारों किलो फूल भी ले आएं। पोस्टर तख्ती लेकर कांग्रेसी खड़े दिखे। दो किलोमीटर दूरी में राहुल गांधी गाड़ी के ऊपर बैठ लोगों का अभिवादन करते नजर आए। भीड़ में हर कोई राहुल गांधी से मिलने को हाथ मिलाता दिखा। वहीं राहुल गांधी का जगह जगह स्वागत हुआ।

यात्रा से लगा जाम

यात्रा आने से शहर में कई किलोमीटर जाम लग गया। जिससे राहगीरों को काफी समस्या उठानी पड़ी। सुबह व्यापार के समय घंटाघर में सभा होने पर जाम दिखा। वहीं सभा समाप्त होते ही जाम खुलने लगा तो और माल वाहक वाहन बाजार में जानें लगे। वहीं पुलिस ने किसी तरह जाम और यातायात को सुचारु रूप चालू किया।



उन्नाव में उमड़ा जन सैलाब

राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा लेकर आज सुबह 10.20 बजे उन्नाव पहुंचे। राहुल गांधी के साथ जीप में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद , जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मौजूद रहे । वहीं राहुल गांधी ने उन्नाव हरदोई पुल से शुक्लागंज तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। राहुल गांधी पर कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। वहीं राहुल ने हांथ हिलाकर अभिवादन करते हुए कार्यकर्तओं में जोश भरा । राहुल गांधी रोड शो के दौरान केवल एक स्थान अकरमपुर में रुके।

राहुल गांधी ने शिक्षक डेलिगेशन से बातचीत की। शिक्षकों ने 69,500 भर्ती , पुरानी पेंशन बहाली, यूपीपी भर्ती परीक्षा को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी ने शिक्षकों से सरकार बनने पर समाधान का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने पदाधिकारियों से बातचीत कर जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही 2024 में जीत का मंत्र दिया। राहुल गांधी ने 20 मिनट तक कांग्रेसी पदाधिकारियों से मुलाकात कर कानपुर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी करीब 1.40 मिनट तक उन्नाव में रुके। राहुल गांधी रोड शो के दौरान कार्यकर्तओं में जोश का माहौल रहा।

वहीं स्वागत को लेकर उन्नाव शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंस कर लोग परेशान दिखे। वहीं पुलिस प्रशासन भी जाम हटवाने के लिये मशक्कत करता रहा। इसके साथ ही उन्नाव शहर में जगह-जगह राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान राहुल गांधी ने अकरमपुर में रुककर कुछ देर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद यात्रा 11:20 पर मराला चौराहा शुक्लागंज होते हुए नवीन गंगा पुल से कानपुर की ओर निकल गयी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story