×

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रयागराज से होगी शुरू, स्वामी प्रसाद मौर्य हो सकते हैं शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रयागराज से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक यात्रा में स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हो सकते हैं।

Jugul Kishor
Published on: 18 Feb 2024 4:32 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2024 4:32 AM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

Bharat Jodo Nyay Yatra (Pic: Social Media)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश में न्याय यात्रा का आज रविवार (18 फरवरी) को तीसरा दिन है। आज यानि रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरेगी। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी कल यानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड गए थे, वहां से आज वह एयरपोर्ट से सीधे आनंद भवन आएंगे। एयरपोर्ट से शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए न्याय यात्रा आनंद भवन पहुंचेगी। एयरपोर्ट से रविवार दोपहर तीन बजे राहुल सीधे आनंद भवन स्थित स्वराज भवन आएंगे। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आरंभ होगी। राहुल गांधी नेहरू गांधी के पैतृक निवास आनंद भवन में कुछ देर के लिए रुकेंगे। देर शाम तक यात्रा गंगापार इलाके के लिए रवाना होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट

- एयरपोर्ट से राजरूपपुर पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- राजरूपपुर से पुरानी जीटी रोड हिम्मतगंज होते हुए खुल्दाबाद न्याय यात्रा पहुंचेगी।

- नकास कोना होते हुए चौक कोतवाली, घंटाघर होते हुए जानसेनगंज चौराहा पहुंचेगी यात्रा।

- फायर ब्रिगेड चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर चौराहा पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- हनुमान मंदिर से हिंदू हॉस्टल चौराहा पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- मनमोहन पार्क होते हुए कटरा नेतराम चौराहा पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- लक्ष्मी टाकीज चौराहा होते हुए तेलियरगंज, फाफामऊ पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- मलाक चौराहा से होकर सोरांव पहुंचेगी न्याय यात्रा।

- सोरांव के रास्ते मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार (20 फरवरी) को रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसके पहले सीट बंटवारे पर पूरी बात हो जाएगी। क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story