×

Bharat Jodo Yatra: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले यात्रा प्रशंसनीय

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के दवारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सराहना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है।

Jugul Kishor
Published on: 4 Jan 2023 4:46 AM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 9:28 AM GMT)
X

चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले भारत जोड़ों यात्रा प्रसंशनीय


Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के दवारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सराहना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है। चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान भीषण ठंड में देश में पैदल चल रहा है ये प्रशंसनीय है। न तो आरएसएस और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है। चंपत राय ने कहा कि एक 50 साल का नौजवान देश का भ्रमण कर रहा है, देश को समझ रहा है य़े प्रसंशा की बात है। राहुल गांधी हिंदुस्तान के 3000 किलोमीटर की यात्रा को पैदल पूरी करेंगे और इस मौसम में भी चल रहे हैं तो ये बहुत अच्छी बात है। चंपत राय से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप राहुल गांधी की यात्रा का क्या समर्थन करते तो उन्होने कहा कि पूरे देश के लोगों को हिंदुस्तान की यात्रा करके भारत का अध्यन करना चाहिए।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बोले यात्रा स्वागत योग्य

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को दी शुभकामनाएँ

बता दें कि बीते सोमवार को ही श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना की थी। आचार्य सत्येंद्र दास से ने पत्र में लिखा था कि मेरी शुभकामनाएं हैं कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा मंगलमय हो। आपकी जो भी देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो, जो लक्ष्य आप लेकर चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। आप स्वस्थ रहें दीर्घायु रहें। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वस्तुतः सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय हैं। इसी मंगल कामना के साथ शुभ आशीर्वाद प्रभु राम लला की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story