×

UP Election 2022: प्रियंका ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे को ज़मीन पर उतारा, 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं और युवाओं को

Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में कुल 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाओं को टिकट दिया है। ये कुल प्रत्याशियों का 40 प्रतिशत हैं। यानि की प्रियंका गांधी ने अपना वादा निभाया है।

Raj Kumar Singh
Written By Raj Kumar SinghPublished By Shreya
Published on: 13 Jan 2022 8:33 AM GMT
Congress List Analysis: प्रियंका ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे’ को ज़मीन पर उतारा, 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं और युवाओं को
X

यूपी चुनाव 2022 (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक) 

Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' (Ladki Hoon Lad Sakti Hoon) नारे को ज़मीन पर उतार दिया है। कांग्रेस ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची (Congress Candidate List Uttar Pradesh) में कुल 125 प्रत्याशियों में से 50 महिलाओं को टिकट दिया है। ये कुल प्रत्याशियों का 40 प्रतिशत हैं। यानि की प्रियंका गांधी ने अपना वादा निभाया है।

इसके साथ ही इस सूची में युवाओं की संख्या 45 है, जो भी करीब करीब 40 प्रतिशत ही हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने 18 मुसलमानों को टिकट देकर समाजिक क्षेत्र में भी बड़ा संदेश दिया है। बड़ी संख्या में मुसलमान प्रत्याशी मैदान में उतार कर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीएसपी (BSP) की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं और जनता को राजनीतिक संदेश भी दिया है। कांग्रेस की पहली सूची (Congress First Candidate List) एक तरह से सभी राजनीतिक दलों के लिए एक चुनौती है कि वे महिलाओं और युवाओं की अनदेखी न करें।

उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत

उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए जैसा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत है। और जिस तरह से पिछले चुनावों में सभी दल जिताऊ होने को ही एकमात्र पैमाना बनाते रहे हैं उसमें प्रियंका गांधी की ये बात सही भी है। प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों को नई ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज का प्रतीक कहा है। कांग्रेस से टिकट पाने वालों में उन्नाव केस में बीजेपी विधायक के खिलाफ संघर्ष करने वाली आशा सिंह, शाहजहांपुर की एक आशा बहन पूनम पांडे जिन्हें पीटा गया था, लखीमपुर खीरी में बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करने वाली रितु सिंह, प्रयागराज में खनन माफियाओं का विरोध करने वाली अल्पना निषाद और लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने वाली सदफ ज़फर शामिल हैं।

कांग्रेस ने इन सभी महिलाओं को सत्ता के खिलाफ संघर्ष के एक प्रतीक के तौर पर देखा है। इसी तरह सोनभद्र में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आदिवासी राम राज गोंड को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है।

कांग्रेस को ताकतवर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

कुल मिलाकर प्रियंका गांधी बीते कई महीनों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ताकतवर बनाने का प्रयास कर रही हैं। इनके प्रत्याशियों की पहली सूची उसी दिशा में एक और कदम है। उत्तर प्रदेश में जहां प्रत्याशियों के चयन का एकमात्र पैमाना उनका जिताऊ होना होता है। और इसके लिए सभी दल दबंगों, माफियाओं और अपराधियों को भी टिकट देने से परहेज नहीं करते। ऐसे में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिलाओं को मैदान में उतार कर राजनीतिक बदलाव की शुरुआत तो कर ही दी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story