×

मेरठः कांग्रेस के इस नेता की अपील, देश इसलिए राहुल के संपर्क में आए

भाजपा की साम्प्रदायिक आग से बचाने के लिए जनता को राहुल गांधी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे आना होगा।

Shraddha
Published By ShraddhaReport By Sushil Kumar
Published on: 8 April 2021 4:23 PM GMT
मेरठः कांग्रेस के इस नेता की अपील, देश इसलिए राहुल के संपर्क में आए
X

photos (social media)

मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललितेश पति त्रिपाठी ने आज कहा कि भारत को भाजपा की साम्प्रदायिक आग से बचाने के लिए देश की जनता को राहुल गांधी जी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे आना होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ब्रह्मपुरी स्थित सुनारों की धर्मशाला के निकट सुधीर कान्त शर्मा के आवास पर नगर निगम चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित रंजन शर्मा के अभिनंदन समारोह में बोल रहें थे।

मोदी सरकार को देश में कोरोना महामारी आने से पहले आगाह किया

उन्हाने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कोरोना महामारी देश में आने से पहले ही आगाह किया था, फिर अगस्त में वेक्सीन को लेकर आगाह किया था लेकिन घमंडी मोदी सरकार नहीं चेती,जिस कारण आज वैक्सीन की भारी कमी देश के सामने आ रही हैं। वेक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण केन्द्र लगातार कांग्रेस की सरकार होती थी तो उत्तर प्रदेश देश प्रथम स्थानबन्द हो रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार में उत्तरप्रदेश प्रथम स्थान पर रखता था

उन्होंने कहा कि अस्सी के दशक में जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती थी तो उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान रखता था, लेकिन आज हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पिछड़ा हुआ है। जिस दिन से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जी सक्रिय हुई उस दिन से उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस राज में अपना भविष्य सुरक्षित देख रही हैं।

photos (social media)

इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने तथा संचालन रोहताश भैया ने किया। इस अवसर पर मेरठ के नवनियुक्त सचिव प्रभारी नसीम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है, लेकिन योगी सरकार झूठे आंकड़ो के बल पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं।

यह लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे

सभा को महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल,डॉ ओ0पी0 शर्मा (ए0),विनोद शर्मा ,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, मुकेश वर्मा,प्रवेश पारिवाल, अनिल शर्मा,मुकेश शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर जय भगवान शर्मा,डॉ कर्मेन्द्र सिंह, रोहित गुजर्र,अभिमन्यु त्यागी,रिंकी शर्मा,नफ़ीस सैफी,रोबिन नाथ गोलू आदि उपस्थित थे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story