×

कांग्रेसियों ने पोस्टर के जरिए फिर से की मांग, कहा- प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ

यूपी हार के बाद फिर उठी प्रियंका गांधी को सक्रीय राजनीति में लाने की मांग। विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेसियो ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग फिर से तेज कर दी है। कांग्रेसी नेता मोदी की लहर से लड़ने के लिए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए पोस्टर के जरिए मांग कर रहे है। राहुल गांधी के नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं का भरोसा उठ चुका है। अब प्रियंका ही कांग्रेस की डूबती नइया को बचा सकती है।

priyankajoshi
Published on: 25 March 2017 10:38 AM GMT
कांग्रेसियों ने पोस्टर के जरिए फिर से की मांग, कहा- प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ
X

इलाहाबाद : विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेसियो ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग फिर से तेज कर दी है। कांग्रेसी नेता मोदी की लहर से लड़ने के लिए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए पोस्टर के जरिए मांग कर रहे है। राहुल गांधी के नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं का भरोसा उठ चुका है। अब प्रियंका ही कांग्रेस की डूबती नैया को बचा सकती है।

क्या कहना है कांग्रेसी हसीन अहमद का?

कांग्रेसी नेता हसीन अहमद का कहना है कि यूपी चुनाव के बाद से कांग्रेस कमेटी धरातल पर पहुंच गई है। जिससे देश के निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। यह आक्रोश अपने शीर्ष नेतृत्व को लेकर है। इसी को लेकर के हमने नेहरु गांधी के पैतृक आवास पर पोस्टर लगाकर शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है। पोस्टर में लिखा है, 'जीतना हो अगर दिल्ली की जंग, प्रियंका दीदी चले राहुल भइया के संग, यूपी की हार पर शोक जताओ, प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ।'

इंदिरा गांधी की तर्ज पर 2019 में लड़ेंगे चुनाव

-देश में अगर कांग्रेस को बचाना है तो देश में ही नहीं पूरे यूपी में भी संपूर्ण तौर पर प्रियंका गांधी के अगुवाई में चुनाव लड़ना पड़ेगा।

-कांग्रेस की मुख्यधारा में प्रियंका गांधी जी को सक्रिय राजनीति में भागदौड़ को अपने हाथ में लेना होगा।

-राहुल गांधी एक कदम पीछे और प्रियंका गांधी दो कदम आगे आएंगी तब जाकर धरातल पर पहुंच चुकी कांग्रेस को उभरने में समय नहीं लगेगा।

-मोदी जी की लहर में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे और इंदिरा गांधी की तर्ज पर पूरे देश में कांग्रेस का झंडा लहराने का काम करेंगे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story