TRENDING TAGS :
UP News: यूपी में कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग
UP News: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कई जिलों का दौरा किया था, चर्चा थी कि कार्यकारिणी विस्तारीकरण की योजना बनी है।
यूपी में कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग (photo: social media )
UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा के उपचुनाव तक कांग्रेस को कई झटके लगें हैं, अब कांग्रेस ने कार्यकारिणी भंग कर अपने कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। गुरूवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कमेटी भंग करने का आदेश जारी कर दिया अब चुनाव के मद्देनजर सभी कमेटियां नए सिरे से गठित की जाएंगी।
युवा और पीडीए फार्मूले के बाद भी नहीं मिली थी सफलता
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कई जिलों का दौरा किया था, चर्चा थी कि कार्यकारिणी विस्तारीकरण की योजना बनी है। अजय राय को 17 अगस्त 2023 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और उसके बाद उसी वर्ष 25 नवम्बर को कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। उस वक्त कार्यकारिणी में सभी जातियों और अल्पसंख्यक पदाधिकारियों का ध्यान रखा गया। सामान्य वर्ग में 16 ब्राह्मण, 3 भूमिहार और 12 क्षत्रिय सहित 41 लोगों को जगह मिली तो वहीँ 22 मुसलमान और 23 दलित सहित 44 ओबीसी नेताओं को शामिल किया गया। करीब 67 फीसदी पदाधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के थे लेकिन चुनाव में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली।
कांग्रेस प्रवक्ता ने अंशु अवस्थी का कहना है कि जनता को कांग्रेस से उम्मीद है, इसलिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन करना आव्य्श्यक है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला, शहर और ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा क्रमवार होगी। बता दें कि बीते 29 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा था। प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगें।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा को देखते हुए कांग्रेस की ओर से नए लोगों को जिम्मेदारी देते की बात कही जा रही है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।