×

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को कहा पप्पू, अनुशासन समिति ने किया निलंबित

By
Published on: 14 Jun 2017 6:55 AM GMT
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को कहा पप्पू, अनुशासन समिति ने किया निलंबित
X

मेरठ: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को व्हाट्सऐप ग्रुप पर पप्पू कहने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पार्टी के अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को निलंबित किया है।

क्या है पूरा मामला

-विनय प्रधान ने सोमवार को पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर राहुल के पक्ष में वाहवाही और बीजेपी पर तंज कसते हुए एक पोस्ट डाली थी।

-पोस्ट में राहुल गांधी को देश के एक हिस्से द्वारा पप्पू नाम से जानने की बात कही गई है।

-पोस्ट में पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया। इस शब्द का इस्तेमाल बीजेपी और केंद्र सरकार पर तंज कसा गया।

-लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर ऐसी टिप्पणी करने से पार्टी में हड़कंप मच गया।

-यूपी कमेटी की अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी के पास यह मामला पहुंचा।

-जिसके बाद विनय प्रधान को जिलाध्यक्ष और अन्य नामित पदों से निलंबित कर दिया गया।

-हालांकि इस मामले में विनय प्रधान का कहना है कि मैने कभी पार्टी और नेताओं का अपमान नही किया है।

-वह बुधवार को प्रदेशध्यक्ष राजबब्बर से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।

-उन्होंने कहा कि पोस्ट पढकर आशय और भावना समझ में आएगी।

-वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्त अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो आदेश देती है, पार्टी कार्यकर्ता और नेता हमेशा उसका पालन करते है।

-विनय प्रधान पर आलाकमान द्वारा की गई कार्यवाही पर पार्टी के समस्त नेता और समस्त संगठन व कार्यकर्ता आदेश के साथ है।

-विनय प्रधान द्वारा किए गए व्हाट्सऐप पोस्ट से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

-पार्टी जिसकों जिलाध्यक्ष बनाती है। कार्यकर्ता और नेता हमेशा उसके साथ मिलकर गुटबाजी के कार्य करते है।

Next Story