×

कांग्रेस ने उठाया किसानों को मिलने वाले कम लागत मूल्य का मामला, किया वाकआउट

शून्यकाल में कांग्रेस के दीपक सिंह व नसीमुद्दीन सिद्दी ने प्रदेश में किसानों के फसलों का लागत मूल्य दिलाये जाने का मामला कार्यस्थगन के रूप में उठाया। ग्राहय्ता पर सपा के नरेश उत्तम, लीलावती कुशवाहा, कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा दीपक सिंह ने विचार किये।

SK Gautam
Published on: 14 Feb 2020 3:21 PM GMT
कांग्रेस ने उठाया किसानों को मिलने वाले कम लागत मूल्य का मामला, किया वाकआउट
X

लखनऊ। विधान परिषद में कांग्रेस सदस्यों ने शून्यकाल में प्रदेश में किसानों को फसलों का लागत मूल्य न मिलने का मामला उठाया। जिस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार के किसानों प्रति पूरी तरह से जागरूक रहने की बात की। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया।

किसानों के फसलों का लागत मूल्य का मामला

शून्यकाल में कांग्रेस के दीपक सिंह व नसीमुद्दीन सिद्दी ने प्रदेश में किसानों के फसलों का लागत मूल्य दिलाये जाने का मामला कार्यस्थगन के रूप में उठाया। ग्राहय्ता पर सपा के नरेश उत्तम, लीलावती कुशवाहा, कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा दीपक सिंह ने विचार किये। सदन में जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से जागरूक व संवेदनशील है। अब किसी भी किसान को आत्महत्या करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी देखें : सीएए पर विधान परिषद में सत्तापक्ष व विपक्ष में तीखी नोंकझोंक

उन्होंने कहा धान क्रय केन्द्र अभी तक खुले हैं, सरकार ने लक्ष्य से अधिक खरीद की है। भुगतान की भी प्रकिया चालू है। इसी तरह से गन्ना किसानों के लिए भी सरकार के प्रयास जारी हैं। 98 प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है और वर्तमान का भी 86 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है। उन्होंने छुट्टा जानवरों की बाबत भी उठाये गये कदमों से सदन को अवगत कराया। सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया।

विद्यालयों के लिए क्रय की जाने वाली सामग्रियों में भारी अनियमितता

शून्यकाल में ही सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, आनन्द भदौरिया, वासुदेव यादव तथा अन्य सदस्यों ने उन्नाव जिले के बेसिक विद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में क्रय की जाने वाली सामग्रियों में भारी अनियमितता का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। ग्राहय्ता पर सपा के सुनील कुमार सिंह ’साजन’ एवं निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल ने विचार व्यक्त किये। बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चन्द द्विवेदी ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।

शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुण्डीर, सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी नगर निगम गाजियाबाद द्वारा संचालित नगर निगम बालिका इण्टर कालेजों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आपूर्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराये जाने का मामला कार्य स्थगन के माध्यम से उठाया। ग्राहय्ता पर ओम प्रकाश शर्मा, चेतनारायण सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।

ये भी देखें : पुलवामा दिवस: सम्मानित हुए इन शहीदों के परिजन, गांवों में बनेंगी पक्की सड़कें

इसके बाद सदन ने आज के कामकाज को निपटाया। भाजपा के केदार नाथ सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story