लोकसभा चुनाव: कांग्रेस आलाकमान का फैसला, धौरहरा से ही लड़ेंगे जितिन प्रसाद

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के लखनऊ से चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है। अब वह धौरहरा से ही लोकसभा चुनाव लड़गे। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें धौरहरा से ही प्रत्याशी बनाना तय किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 29 March 2019 6:39 AM GMT
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस आलाकमान का फैसला, धौरहरा से ही लड़ेंगे जितिन प्रसाद
X

लखनऊ: वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के लखनऊ से चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है। अब वह धौरहरा से ही लोकसभा चुनाव लड़गे। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें धौरहरा से ही प्रत्याशी बनाना तय किया है।

यह भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर: बारामूला लोकसभा सीटों पर उतरेंगे नौ उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि काफी समय से जितिन प्रसाद के राजधानी लखनऊ से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे जिसके बाद से उनके समर्थक उनकी सीट बदलने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को टिकट बदलने की सूचना से आक्रोशित सैकड़ों की संख्‍या में समर्थकों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक हाइवे बाधित रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर सबको वहां से खदेड़ा।

यह भी पढ़ें...विवाद सुलझा: बि​हार में महागठबंधन के सीटों का ऐलान, ये हैं उम्मीदवार

वहीं, जितिन प्रसाद का कहना था, 'मैं पिछले 15 सालों से धौरहरा के लोगों के लिए काम कर रहा हूं। मेरा अपने इलाके की जनता के साथ गहरा और अटूट रिश्‍ता है। जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्‍मान करते हुए मैं कांग्रेस हाईकमान से अपनी सीट न बदलने के लिए आग्रह करूंगा।' अब लगता है कि कांग्रेस आलाकामन ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें...पुलिस ने 24 घंटे में दो अवैध असलहों की फैक्ट्रियों का किया भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

अब लखनऊ से कांग्रेस किसी जमीनी कार्यकर्ता पर दांव लगाती सकती है और उसे अपना उम्मीवार बना सकती है। बीजेपी ने लखनऊ से गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story