×

कांग्रेस का 'सेवा सत्याग्रह अभियान' शुरु, होम आइसोलेट मरीजों को बाटेंगे दवाएं

कांग्रेस कमेटी ने कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सेवा सत्याग्रह का शुभारंभ किया है।

Pravesh Chaturvedi
Reporter Pravesh ChaturvediPublished By Monika
Published on: 31 May 2021 3:21 PM GMT (Updated on: 31 May 2021 3:25 PM GMT)
Seva satyagraha campaign
X

सेवा सत्याग्रह अभियान (फोटो: सोशल मीडिया ) 

औरैया: सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सेवा सत्याग्रह का शुभारंभ किया है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारी ने होम आइसोलेट मरीजों को दवा की किट उपलब्ध कराई। इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक वार्ता का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

वार्ता के दौरान जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि पिछले लॉकडाउन के दौरान भी कांग्रेस द्वारा लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए खाना एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। वही पैदल चलने वाले लोगों को गाड़ी भी मुहैया कराई गई थी। वर्तमान में दूसरी लहर चल रही है। इसलिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में जनपद के सभी ब्लाकों एवं नगर पंचायतों में होम आइसोलेट मरीजों को कोरोना किट उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि यह दवाएं डॉक्टरों की सलाह पर दी जाएंगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह चाहते तो पंचायत चुनाव को टाला जा सकता था। मगर उन्होंने सिर्फ तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाते हुए पंचायत चुनाव करा दिए। जिससे गांवों की स्थिति और भी भयानक हो गई।

सेवा सत्याग्रह अभियान (फोटो : सोशल मीडिया )

छात्रों की परीक्षा को लेकर कहीं ये बात

जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि जनपद के सभी ब्लाकों एवं नगर पंचायतों में कोविड से ग्रसित मरीजों को उनके घर जाकर डॉक्टरों की सलाह पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा की जुलाई माह में प्रदेश सरकार इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराए जाने पर जोर दे रही है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। उसका कहना है कि पहले सभी को वैक्सीन उसके बाद परीक्षाएं संपन्न कराई जाए। जिससे कि बच्चों में संक्रमण का खतरा न हो। इसके अलावा जिला प्रभारी विकास अवस्थी ने कहा की बेसिक शिक्षा मंत्री ने 1621 शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के बाद मौत को नकारते हुये सिर्फ तीन शिक्षकों की ही कोरोना से मौत की पुष्टि की है। ऐसी स्थिति में बेसिक शिक्षा मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जीते हुए प्रधानों, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई संदेश भेजेगी। बताया कि दो दिनों बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से जनपद के सभी गांव में सैनिटाइजर अभियान भी चलाया जाएगा। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पदम नारायण तिवारी, बंटी चौधरी, सुधीर त्रिपाठी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story