Amethi News: कांग्रेस नेता अजय राय का स्मृति ईरानी से सवाल, जब कारखाने नहीं लगे तो कौन सी चिड़िया का नाम विकास?

Amethi News: पूर्व प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी ने कहा था, कि मेरे खून का एक एक कतरा इस देश के काम आएगा। उन्ही के आदर्शों पर उनकी जयंती पर मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ रक्त दान कर रहा हूं। उक्त बातें पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अजय राय ने आज अमेठी में कही।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 19 Nov 2022 11:19 AM GMT
Amethi News
X

पूर्व प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्तदान करते कांग्रेस नेता अजय राय (सोशल मीडिया)

Amethi News: जिस तरह से देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी ने कहा था कि मेरे खून का एक एक कतरा इस देश के काम आएगा।उन्ही के आदर्शों पर उनकी जयंती पर मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ रक्त दान कर रहा हूं। मेरे रक्त की एक एक बूंद अमेठी वासियों के काम आयेगी। उक्त बातें पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अजय राय ने आज अमेठी में कही। अजय राय स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने एक दिवसीय दौरे पर थे।

अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता से आग्रह करता हूं कि जिस तरह गांधी परिवार ने अमेठी की जनता को बहुत कुछ दिया है वह पूरी ताकत से उनका साथ दें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काशी में तो हम लोग प्रत्येक वर्ष स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की धरती, रायबरेली की धरती ने कांग्रेस को मजबूत किया पूरे देश में लड़ने की ताकत दिया उस अमेठी की धरती को मैं प्रणाम करता हूँ। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे सभी नेता मजबूती से कार्य कर रहे हैं और हम पूरी ताकत के साथ अमेठी में जीतेंगे, काशी भी जीतेंगे। निश्चित रूप से बेहतरीन परिणाम आएंगे। आने वाला समय निश्चित तौर से कांग्रेस का रहेगा।

स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री जी के यहाँ आने के बाद क्या यहाँ एक कारखाना लगा? जो कारखाने पहले लगे थे, वही चल रहे हैं। उनमें से भी कई बंद होने के कगार पर हैं। जब तक कारखाने नहीं बनेंगे। लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी तब तक हमारे बच्चों का कौन सा विकास होगा। हमारे बच्चों का उत्थान नहीं होगा। जिस अस्पताल में ब्लड डोनेट कर रहे हैं। यह भी कांग्रेस का बनाया हुआ है।

सब कुछ कांग्रेस का बनाया हुआ है। कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। सरकार ने कोई कारखान नहीं लगाया तो विकास किस चिड़िया का नाम है यह हमें बताएं। आपको बता दें कि अमेठी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस नेता अजय राय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story