×

UP Election 2022: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- हमेशा महिला विरोधी राजनीति करती है भाजपा

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने आज बीजेपी की जारी हुई पहली लिस्ट पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा है कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट से दर्शा दिया है कि वह कितना महिला हितैषी है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 15 Jan 2022 2:06 PM GMT
Congress leader Aradhana Mishra Statement On BJP Government
X

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा। 

Lucknow News: कांग्रेस पार्टी ने आज बीजेपी की जारी हुई पहली लिस्ट पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा (Congress leader Aradhana Mishra) उर्फ मोना ने कहा है कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट से दर्शा दिया है कि वह कितना महिला हितैषी है। 107 नामों में सिर्फ 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जबकि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) महिलाओं को आगे बढ़ाने के अपने वचन को निभाते हुए अब तक 50 महिलाओं को टिकट दे चुकी हैं। आराधना मिश्रा (Congress leader Aradhana Mishra) ने बीजेपी को महिला विरोधी बताते हुए कहा की वह हमेशा महिला विरोधी राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ी रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के हर दमकारी नीति का किया मुखर विरोध

आराधना मिश्रा (Congress leader Aradhana Mishra) ने कहा कि यूपी कांग्रेस प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में हमेशा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार (BJP Government) के हर दमकारी नीति का मुखर विरोध किया है। भाजपा सरकार (BJP Government) ने कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती। यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से साफ जाहिर हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) ने आज 107 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मात्र 10 प्रतिशत महिलाओं को जगह मिली। इनमें भी वह महिलाएं शामिल हैं, जो रसूखदार हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने न सिर्फ अपने 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की प्रतिज्ञा पूरी की है, बल्कि अपनी पहली सूची में असमानता, अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं को विधानसभा में चुनकर आने और अपनी बात को पूरे प्रदेश के सामने प्रमुखता से रखने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'' अभियान की शुरुआत से ही भाजपा वाले इस अभियान पर हमला कर रहे हैं। क्योंकि इस अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र के अहम वादे को किया पूरा: मिश्रा

आराधना मिश्रा (Congress leader Aradhana Mishra) ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर इसकी शुरुआत भी कर दी है। आने वाले समय में महिलाएं मजबूती के साथ अपनी बात रखेंगी। मोना ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) खुद कहते हैं कि महिलाओं की शक्ति को नियंत्रित करना चाहिए। हाथरस में बेटी का शव जलाने वाली, अपने बलात्कारी एमएलए का सरंक्षण करने वाली भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता से ये साफ जाहिर है कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है। आज उनकी टिकट की लिस्ट देखकर ये और साफ हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र (Congress pledge letter) के अहम वादे को पूरा किया है। सरकार बनने पर प्रदेश की बेटियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। यह हमारी कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा है और अपनी प्रतिज्ञाओं को हम पूरा करेंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story