×

धर्मेन्द्र निषाद ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में लागू हो राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद ने सूबे की BJP सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Kapil Dev Maurya
Reporter Kapil Dev MauryaPublished By Shreya
Published on: 7 May 2021 3:51 PM GMT
धर्मेन्द्र निषाद ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी में लागू हो राष्ट्रपति शासन
X

धर्मेन्द्र निषाद (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जौनपुर: कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण काल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में हो रही मौतों को लेकर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद (Dharmendra Nishad) ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सरकार की सभी व्यवस्थाओं को फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के सुरक्षा का उपाय करने के बजाय चुनाव कराने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Govt) को बर्खास्त करके यूपी में राष्ट्रपति शासन (President's Rule in UP) लगा देना चाहिए।

धर्मेन्द्र निषाद (Dharmendra Nishad) ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण से प्रदेश के श्मशान घाटों की स्थिति यह हो गई है कि लाशों को जलाने के लिए टोकेन लेना पड़ रहा है। सरकार को न्याय पालिका ने चेतावनी दी फिर भी नहीं माने पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections 2021) करा रहे थे। इससे यह साबित होता है कि भाजपा को आवाम के जीवन से कोई लेना देना नहीं है। उसे केवल सत्ता चाहिए चाहे जैसे हासिल हो। पंचायत चुनाव के चलते आज कोरोना संक्रमण शहर से गांव तक बुरी तरह से फैला हुआ है और इससे बचाव अथवा उपचार की व्यवस्था सरकार नहीं कर सकी है परिणाम सामने हैं। लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं।

पहले ही लागू करना चाहिए था लॉकडाउन

प्रदेश के अस्पतालों में दवा नहीं है तो ऑक्सीजन की मारा मारी हो रही है। लोगों को बेड नहीं मिल रहा है। कोरोना के इन्जेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। आपदा में अवसर की तलाश की जा रही है। सरकार को इसका कोई गम नहीं है। निषाद ने आगे कहा कि सरकार को पहले जन मानस के जीवन का ध्यान देना चाहिए था, चुनाव तो बाद में भी हो सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद अब सरकार न्याय पालिका के रास्ते पर चल रही है। दो दिन तीन दिन का लॉकडाउन लागू कर रही है। यही काम इसे पहले करना चाहिए था, जो नहीं किया। जिसका परिणाम आज प्रदेश की जनता भुगतने को मजबूर है।

ऐसी नाकाबिल सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहिए। निषाद ने अब प्रदेश की जनता से अपील की है कि समय आ गया है ऐसी जन विरोधी सरकार को सत्ता उखाड़ कर फेंक दिया जाना चाहिए।

Shreya

Shreya

Next Story