×

VIDEO: जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर को प्रियंका ने दी श्रद्धाजंलि

By
Published on: 4 July 2016 12:47 PM GMT
VIDEO: जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर को प्रियंका ने दी श्रद्धाजंलि
X

[nextpage title="next" ]

पंडित उमाशंकर मिश्र के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची प्रियंका गांधी (इनसेट में) पंडित उमाशंकर मिश्र के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची प्रियंका गांधी (इनसेट में)

रायबरेली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्र का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उमाशंकर मिश्र को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का सारथी कहा जाता था। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रियंका गांधी अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर गईं। मिश्र के निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर है।

स्वर्गीय मिश्र बीते कई दशक से जिले में पार्टी की कमान संभाल रहे थे। वे लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान सोनिया गांधी के प्रस्तावक भी रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कमेटी के दफ्तर तिलक भवन पर स्वर्गीय मिश्र के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मिश्र के परिवार की चार पीढिय़ां कांग्रेस से जुड़ी हैं

-कांग्रेस के साथ उमाशंकर मिश्र के परिवार की चार पीढिय़ां काम कर रही हैं।

-उमाशंकर मिश्र 1951 में स्वर्गीय फिरोज गांधी के साथ पार्टी से जुड़े थे।

-उन्होंने फीरोज गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सारे चुनाव के दौरान कुशल प्रबंधक की भूमिका अदा की।

-इसके साथ ही वह वे मंत्री शीला कौल, अरुण नेहरू कैप्टन सतीश शर्मा के चुनाव की कमान भी संभाल चुके थे।

-कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के निधन की सूचना मिलते ही प्रियंका गांधी ने रायबरेली आने का निर्णय लिया था।

-उमाशंकर मिश्र के परिजनों ने बताया कि उनके शव की अंत्येष्टि आज ही डलमऊ में गंगा नदी के घाट पर की जाएगी।

आगे की स्लाइड्स में देखें, श्रद्धाजंलि देने पहुंचीं प्रियंका गांधी का VIDEO...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

आगे की स्लाइड्स में देखें, नम आंखों से विदाई देतीं कुछ और तस्वीरें...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]priyanka-2

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]priyanka-gandhi-1

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

priyanka-3

[/nextpage]

Next Story