×

कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने किया रोजा इफ्तार, बोले- यह कौमी एकता की मजबूती का संदेश

By
Published on: 13 Jun 2017 5:29 AM GMT
कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने किया रोजा इफ्तार, बोले- यह कौमी एकता की मजबूती का संदेश
X

प्रतापगढ़: अल्लाह के करीब दुआ वही कबूल हुआ करती है, जो नेकी व इंसानियत के रास्ते हुआ करती है। उक्त बात कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कही। सांगीपुर के गांधी इण्टर कालेज के अहाते में रविवार की देर शाम हुए रोजा इफ्तार पार्टी में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो अपने मजहब, धर्म के वसूल मानता है। वह हर वक्त जरुरतमंद की मदद तथा उसके हक के लिए पाबंद होता है।

-सांसद तिवारी ने लोगों से मुल्क व समाज की भलाई तथा मोहब्बत के पैगाम को ताकतवर बनाने की बात कही।

-इफ्तार दावत का आयोजन प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय ने किया।

-इस मौके पर शाही इमाम मौलाना ईसा हबीबी, एहशानउल्ला अंसारी, हजरत मौलाना रहमानी मियां, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, राघवेन्द्र शुक्ल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, संजीत -तिवारी, हृदयनारायण आदि रहे।

-इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथधाम में पूजा अर्चना की।

-यहां सांसद प्रमोद निजी सचिव अरुण पाण्डेय के द्वारा आयोजित धार्मिक भंडारे में शामिल हुए।

Next Story