×

प्रमोद तिवारी ने बताया, अब यूपी में कैसे होगी कांग्रेस की वापसी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया है। उन्होंने रविवार को यहां कहा कि सोनिया के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश के जनता की पहली पसंद बनेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Aug 2019 4:42 PM GMT
प्रमोद तिवारी ने बताया, अब यूपी में कैसे होगी कांग्रेस की वापसी
X

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने सोनिया को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया है। उन्होंने रविवार को यहां कहा कि सोनिया के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश के जनता की पहली पसंद बनेगी।

प्रमोद तिवारी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस आज से भी अधिक विषम परिस्थिति में गुजर रही थी तो सोनिया गांधी 14 मार्च, 1998 को कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में केन्द्र तथा देश के कई प्रदेशों में कांग्रेस ने वापसी की थी।

यह भी पढ़ें...कल मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तिवारी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, विशेष रुप से उत्तर प्रदेश में जिस तरह वर्ष 1998 में सभी 80 सीटें हारने के बाद शून्य से सफर तय करके कांग्रेस ने सूबे में सबसे ज्यादा संसदीय सीटें जीती थी। उसी तरह सोनिया गांधी की अध्यक्षता में तथा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के संघर्षपूर्ण नेतृत्व में पार्टी अपना इतिहास दोहराते हुये उत्तर प्रदेश में जनता की पहली पसंद बनेगी।

यह भी पढ़ें...मीरजापुर: ट्रक में लदे माल को गायब कर ट्रक को खाई में ढकेलकर लगायी आग, हुआ खुलासा

पूर्व राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस जल्द ही उप्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और जनता के साथ झूठ व धोखे के युग का अन्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में भारत एक बार फिर दुनिया की तीन बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बनकर उभरेगा तथा बेहतर अर्थ व्यवस्था का साम्राज्य कायम करेगा। तिवारी ने हरियाणा के मुख्यमन्त्री द्वारा कश्मीर की बेटियों पर दिये गये बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुये कहा कि उन्होंने एवं उनकी पार्टी ने सिर्फ काश्मीर की ही नहीं बल्कि भारत की सभी बेटियों का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें...मेरठ: थाना खरखौदा क्षेत्र में दस साल की मासूम के साथ कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म

अनुच्छेद 370 के सम्बंध में प्रमोद तिवारी का कहना है कि यह भारत की संसद, भारत के राजनैतिक दल और भारत के न्यायालय का विषय है, चीन या पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों से इस मुद्दे पर बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर का कण-कण भारत का अविभाज्य हिस्सा है। बेहतर है कि पाकिस्तान अपनी अंदरूनी और बाहरी बदहाली को संभाले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक प्रकरण पर दखल देने का कोई अधिकार नहीं है और यदि उसने कश्मीर के संदर्भ में ऐसी कोई अवांछित हरकत की तो संपूर्ण भारत उसका जवाब देने में सक्षम है, बाहरी हस्तक्षेप पर पूरा भारत एक है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में यही अंतर है कि कांग्रेस के लिये पार्टी हित से बड़ा राष्ट्रहित है और भारतीय जनता पार्टी के लिये पार्टी हित सर्वोपरि है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story