×

प्रदेश में कानून का राज खत्म, बेटियां है असुरक्षित, किसान परेशान: प्रमोद तिवारी

मोदी ने अमेरिका की चापलूसी में राहुल गांधी की बात का मजाक उड़ाया था। श्री तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री बिहार में फ्री वैक्सीन देने की बात करते हैं जब वैक्सीन बनी ही नहीं तो क्या खाक देंगे। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Oct 2020 12:55 PM GMT
प्रदेश में कानून का राज खत्म, बेटियां है असुरक्षित, किसान परेशान: प्रमोद तिवारी
X
आज फिर देश में जमीन्दारी प्रथा वापस लाने की कोशिश भाजपा द्वारा किया जा रहा है। 

जौनपुर कांग्रेस के बरिष्ट नेता एवं पूर्व सांसद (राज्य सभा सदस्य) प्रमोद तिवारी ने कहा आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। बेटियां सुरक्षित नहीं है हर स्तर पर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है किसान परेशान हैं, विकास ठप हो गया है कल कारखानों में ताले लग रहें हैं। श्री तिवारी यहाँ मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आये थे और मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त विचार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सवाल करती है कि कांग्रेस ने सत्तर साल के शासन काल में क्या किया। तो बतादे कि कांग्रेस ने सत्तर साल के शासन काल में रोजगार के लिये जितने औद्योगिक कल कारखाने शुरू कराया था भाजपा उसमें ताला लगवा रही है।

यह पढ़ें...मौत वाली चीनी धूल: तेजी से बढ़ रही आपकी तरफ, अलर्ट हुए सारे देश

युवाओं को रोजगार

जौनपुर के सतहरिया का उदाहरण देते हुए बताया कि सन् 89 में स्व राजीव गांधी ने इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना किया ताकि जौनपुर के युवाओं को रोजगार मिल सके और जिला आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। आज यहां ढांचा तो खड़ा है लेकिन उसमें से धुंआ का न निकलना बताता है कि कारखाने बन्द हो गये है यह भाजपा के शासन काल में हुआ है।

किसानों के साथ धोखा

कांग्रेस ने जनपद में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना किया लेकिन आज उसका भी शैक्षिक स्तर नीचे चला गया है यह भाजपा की देन हैं। सपा बसपा के लोग पीसी कर अपनी बात कहने तक सीमित है लेकिन सड़क पर जनता किसान नौजवान की लड़ाई कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लड़ रही है। भाजपा मौखिक रूप से एम एस पी जारी रहने की बात करती है लेकिन लिखित आदेश नहीं जारी करती है इसका मतलब किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। आज फिर देश में जमीन्दारी प्रथा वापस लाने की कोशिश भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

बसपा का भाजपा का विरोध करने से परहेज

बसपा की चर्चा करते हुए कहा कि बसपा सत्ता से बाहर रहने पर उप चुनाव नहीं लड़ती रही लेकिन पहली बार उप्र में उप चुनाव लड़ रही है। बसपा यह कार्य भाजपा के दबाव में कर रही है। बसपा अब भाजपा के दबाव में राजनीति कर रही है यही कारण है कि यह दल भाजपा का विरोध करने से परहेज करता है। कोरोना संक्रमण के बिषय में चर्चा करते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा की वजह से देश में आया है। जब राहुल गांधी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने बन्द कर दिया जाये कोरोना संक्रमण आ सकता है तो मोदी जी ने अमेरिका की चापलूसी में राहुल गांधी की बात का मजाक उड़ाया था। श्री तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री बिहार में फ्री वैक्सीन देने की बात करते हैं जब वैक्सीन बनी ही नहीं तो क्या खाक देंगे।

यह पढ़ें...गुपकार की बैठक में फारूक बोले- हम केवल भाजपा के विरोधी हैं, राष्ट्र के नहीं

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के चौमुखी विकास के लिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जरूरी हो गया है। जनता को चाहिए वह कांग्रेस को फिर से सत्ता की चाभी देने के लिए कांग्रेस को वोट करे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story