×

मुजफ्फरनगर में गरजी प्रियंका गांधी, संसद में मोदी ने किसान आंदोलन का उड़ाया मजाक

महासचिव प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर पहुंच गई हैं। और किसान आंदोलन को  संबोधित करे रही हैं इस संबोधन में प्रियंका गांधी बोल रही है कि जिन किसानों ने बेटों को बॉर्डर पर भेजा, उनका अपमान हुआ

Shweta Pandey
Published on: 20 Feb 2021 10:21 AM GMT
मुजफ्फरनगर में गरजी प्रियंका गांधी, संसद में मोदी ने किसान आंदोलन का उड़ाया मजाक
X
प्रियंका गांधी यूपी के मुजफ्फरनगर के बाघरा में किसान पंचायत को कर रहीं संबोधित

लखनऊः विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी में कांग्रेस अभी से जुटी गई है। आप को बता दें कि कांग्रेस प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी में लगातार किसान महासभा कर रही हैं। आज वह मुजफ्फरनगर के दौरे पर है। गांधी आज किसानों को संबोधित करेंगी। शहर में इस आयोजन के लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर को संबोधित कर रही है

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर पहुंच गई हैं। और किसान आंदोलन को संबोधित करे रही हैं। प्रियंका की इस रैली को लेकर जिले में सुरक्षा और भी बढ़ा दिया गया है। इससे पहले मेरठ में प्रियंका का धमाकेदार तरीके से स्वागत किया गया। प्रियंका किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर महासभा में पहुंच रहे हैं। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुक्रवार से ही रैली स्थल पर डेरा जमा रखा है।

मोदी पर साधा निशानाः

आप को बता दें कि भाजपा के विरोध में कांग्रस नेताओं ने बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में बढ़ती महंगाई और कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें... UPSSSC में बड़ा बदलाव: योगी सरकार ने दी ये मंजूरी, सभी छात्र अब अलर्ट हो जाएं

गांधी बोली सरकार कानून वापस लेः

इससे पहले प्रियंका ने बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया था। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार से पूछा कि क्यो किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहां माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। प्रियंका ने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने आगे कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

केंद्र सरकार उद्योगपतियों का हैः

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं। और मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपति के लिए काम कर रही हैं।

इस संबोधन में प्रियंका गांधी बोल रही है कि जिन किसानों ने बेटों को बॉर्डर पर भेजा, उनका अपमान हुआ

ये भी पढ़ें... शामली: AAP का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- सपूतों की नही कपूतों की सरकार

Shweta Pandey

Shweta Pandey

Next Story