×

प्रियंका गांधी करेंगी मां शाकम्भरी देवी के दर्शन, रायपुर खानकाह भी जाएंगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 8 फरवरी को सहारनपुर आना था लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में फ़ेरबदल हो गया जिसके बाद अब वे 10 फरवरी यानी कल सहारनपुर दौरे पर आएगी।

Roshni Khan
Published on: 9 Feb 2021 11:05 AM GMT
प्रियंका गांधी करेंगी मां शाकम्भरी देवी के दर्शन, रायपुर खानकाह भी जाएंगी
X
प्रियंका गांधी करेंगी मां शाकम्भरी देवी के दर्शन, रायपुर खानकाह भी जाएंगी (PC: social media)

सहारनपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 फ़रवरी को सहारनपुर के दौरे पर आएगी। कृषि बिल के विरोध में व किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में आयोजित एक कार्यक्रम मे भी शिरकत करेगी। हालांकि उससे पहले वे सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद दुआ कराने के लिए विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहीमिया रायपुर जाएगी।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल जाएंगी सहारनपुर, किसान पंचायत में लेंगी हिस्सा

अब वे 10 फरवरी यानी कल सहारनपुर दौरे पर आएगी

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 8 फरवरी को सहारनपुर आना था लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में फ़ेरबदल हो गया जिसके बाद अब वे 10 फरवरी यानी कल सहारनपुर दौरे पर आएगी। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों के समर्थन में चिलकाना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इससे वे सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी दर्शनों के लिए जाएगी। शिवालिक तलहटी में स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक मां शाकम्भरी देवी का मंदिर है। यहां देशभर से भक्त दर्शन करने मां के द्वार आते है। सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी के बाद भारतवर्ष मे दूसरी विख्यात सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी है।

मुस्लिमों के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहीमिया जाएगी

मां शाकम्भरी देवी दर्शनों के बाद वे मुस्लिमों के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहीमिया जाएगी। विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहिमिया बेहट के पास रायपुर गांव में स्थित है। जब मुल्क अंग्रेजो के जुल्म का शिकार हो रहा था तब हिन्दू-मुस्लिम सभी वर्गों के लोग अंग्रेजो की गुलामी के चंगुल से छूटने के लिए दिन रात लगे हुए थे। आजादी में रायपुर स्थित खानकाह रहिमिया का अपना ख़ासा योगदान रहा है। जब अंग्रेजो से लड़ने के लिए दारुल उलूम देवबंद से उलेमाओं ने तहरीक ए रेशमी रुमाल चलाया तो खानकाह को इसका सेंटर बनाया गया था।

मुस्लिमों के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहीमिया जाएगी

रेशमी रुमाल तहरीक(आंदोलन) के तहत उलेमा अंग्रेजो के खिलाफ होने वाले आंदोलनों की सूचना एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए रुमाल का इस्तेमाल करते थे। रुमाल पर सन्देश लिखकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजते थे। लेकिन अंग्रेजों ने इस आंदोलन पर भी अपना कहर बरपाया और कितने ही उलेमाओं को जेल भेजा।

ये भी पढ़ें:वी- आकार की रिकवरी के लिए बजट, प्रमाण देने वाला वी बजट

प्रियंका गांधी रायपुर पहुँच जंगे आज़ादी में अपना अहम रोल निभाने वाले उलेमाओं की मजार पर जाएगी और दुआ कराएगी। शाकुम्भरी देवी के साथ रायपुर खानकाह में पहुँचना कही ना कही मुस्लिमो का रुझान कांग्रेस की ओर करने आकर्षित करने का काम करेगा। हालांकि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के बोटी-बोटी कर देने वाला बयान देकर चर्चाओं में आये कांग्रेस नेता इमरान मसूद की सहारनपुर जिले के मुसलमानों में खासी पकड़ बताई जाती है। बावजूद इसके प्रियंका गांधी का खानकाह रायपुर पहुँचना इस वोट बैंक को कांग्रेस की तरफ खींचने में काफी सफल साबित हो सकता है। प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे को कही ना कही आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story