×

एफबी पर फर्जी अकाउंट बनाकर पहले कांग्रेस नेत्री से की दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक युवक ने एक कांग्रेस नेत्री के साथ दोस्ती की। जिसके बाद उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By
Published on: 23 Feb 2017 4:39 AM GMT
एफबी पर फर्जी अकाउंट बनाकर पहले कांग्रेस नेत्री से की दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
X

मेरठ: राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक युवक ने एक कांग्रेस नेत्री के साथ दोस्ती की। जिसके बाद उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पार्टी में उपाध्यक्ष का पद और टिकट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए।

क्या है पूरा मामला

-इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक कांग्रेस नेत्री ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब छह माह पूर्व उसे एक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।

-महिला ने खुद को राज्यसभा सदस्य की पत्नी शो किया था।

-पीड़िता ने उस रिक्वेस्ट का स्वीकार कर लिया था।

-उसने बताया कि महिला ने अपने बेटे लिए उसकी बहन का रिश्ता मांगा।

-रिश्तेदार युवक के साथ निकाह कराने का प्रस्ताव भी रखा। जो कि फेसबुक के माध्यम से हुआ।

मुलाकात के बाद हुआ निकाह

-उसने बताया कि महिला ने चंपारण बिहार निवासी वसीम अकरम से मुलाकात कराई। जिसके बाद परिवार के सामने निकाह हुआ।

-पीड़िता कांग्रेस नेत्री ने बताया कि निकाह के बाद पार्टी में अच्छा पद और विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने का लालच देकर अकाउंट में लाखों रुपए डलवाए।

-कोई पद और टिकट नहीं मिलने पर वसीम ने किनारा करना शुरू कर दिया।

-लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है।

पूरी तैयारी के साथ किया गया धोखा

-कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उसने परवेज हाशमी से फोन पर बात की।

-जिसके बाद उन्होने किसी वसीम नाम के व्यक्ति को जानने से इंकार कर दिया।

-इसके बाद पूरी घटना की जानकारी कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रमेश धींगडा को दी।

-उसके बाद एसएसपी से की शिकायत में वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया।

-कांग्रेस नेत्री और कैंट प्रत्याशी की मदद से पैसे दिलाने की बात कहरकर उसे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया।

-इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला का कहना है कि वसीम ने धोखाधड़ी में सांसद परवेज हाशमी और उनकी पत्नी शैला के नाम का प्रयोग किया था। सांसद की की पत्नी की एफबी पर फर्जी आईडी बनाई थी।

क्या बोला आरोपी

-पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वसीम अपनी प्रेमिका को राज्यसभा की सांसद की पत्नी बताकर कांग्रेस नेत्री से बात कराता था।

-जो कि प्रेमिका के साथ दिल्ली में रहता है। यह सब संबध बनाकर पैसा हड़पने की नीयत से किया था।

-पुलिस का कहना है कि प्रेमिका को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story