×

UP Nikay chunav 2023: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भाजपा नेताओं की तुलना ‘गिद्धों’ से की

UP Nikay chunav 2023: कांग्रेस के अध्यक्ष के बयान पर सफाई देते हुए सलमान खुर्शीद ने मंच कहा है कि भाजपा के लोग कांग्रेस के ऊपर ऐसे टूट पड़े जैसे गिद्धों का झुंड टूट पड़ता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वो भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन सही मायने में क्या कर रहे हैं, देश के लोग सब जानते हैं।

Shahnawaz
Published on: 30 April 2023 1:31 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 1:32 PM GMT)

UP Nikay chunav 2023 Moradabad News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा नेताओं की तुलना उन गिद्धों से कर दी है, जो मांस देखकर उस पर टूट पड़ते हैं। दरअसल, वो शनिवार की रात मुरादाबाद के नागफनी इलाके में कांग्रेसी प्रत्याशी हाजी रिजवान के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। वो अपने भाषण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के उस बयान का जिक्र करके सफाई पेश कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला कहकर वो भाजपा के निशाने पर आ गए थे।

कांग्रेस के अध्यक्ष के बयान पर सफाई देते हुए सलमान खुर्शीद ने मंच कहा है कि भाजपा के लोग कांग्रेस के ऊपर ऐसे टूट पड़े जैसे गिद्धों का झुंड टूट पड़ता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वो भारत को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन सही मायने में क्या कर रहे हैं, देश के लोग सब जानते हैं। चुनावी समर में सलमान खुर्शीद ने खुद का जिक्र करते हुए कहा कि वो गंगा किनारे के रहने वाले है, मां गंगा का पानी जिसे हिन्दू और मुसलमान दोनों अपने-अपने ढंग से इस्तेमाल करते हैं। हिन्दू समुदाय में गंगा के पानी को पवित्र माना जाता है।

उस पानी से भगवान की मूरत को नहलाता है। मुसलमान उस पानी से वजू करता है। कहने का मतलब साफ है कि दोनो ही धर्म के लोग उसको पवित्र मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस गंगा किनारे का वासी हूं। मतलब जितनी इज्जत मैं मुस्लिम धर्म की करता हूं। उतनी ही मैं हिंदू धर्म की करता हूं। मेरी नज़र में दोनों ही धर्म पूजनीय हैं। दूसरी तरफ जनपद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह उनका माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

Shahnawaz

Shahnawaz

Next Story