×

UP Congress: पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद बोले - नहीं रुकेंगी यात्रा, विपक्ष के नेताओं को शामिल होने का भेजेंगे निमंत्रण

UP Congress: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया, भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से यूपी में प्रवेश करेगी, जिसके बाद बागपत और शामली होते हुए फिर से यात्रा हरियाणा में वापस पहुंचेगी।

Prashant Dixit
Published on: 22 Dec 2022 12:31 PM GMT
UP Congress News
X

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद (फोटों: सोशल मीडिया)

UP Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगी। यूपी में भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को यूपी कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिस बैठक से पहले खुर्शीद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातचीत की।

पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की प्रेस कांफ्रेंस

आपको बता दें, कि आज की इस बैठक में भारत जोड़ों यात्रा की यूपी की रूप रेखा तैयार की जाएंगी। यूपी में यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कि राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन करेंगी लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद से पूछा गया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के राहुल को पत्र लिखकर यात्रा रोकने की सलाह पर आप क्या कहेंगे ? तो उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। राहुल गांधी की इस यात्रा से सरकार डर गई है। इसीलिए इस तरह के पत्र जारी कर रही हैं।

पूर्व मंत्री खुर्शीद प्रेस कांफ्रेंस में यह बोले

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। जिसके बाद बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में फिर से पहुंचेगी। उन्होंने आगे कहा, कि भारत जोड़ों यात्रा की व्यवस्था जरूर कांग्रेस पार्टी कर रही है, लेकिन ये यात्रा भारत की जनता की है। जिस यात्रा को लेकर हमने यूपी में विपक्ष के नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। जब पत्रकारों ने सवाल किया, क्या सपा प्रमुख अखिलेश यादव व बीएसपी मुखिया मायावती को निमंत्रण भेजा गया ? तो उन्होंने कहा इस सवाल का जवाब जल्द सभी को मिल जाएंगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story