×

Agra News: शशि थरूर पहुंचे आगरा, परिवार के साथ किया किले का दीदार

Agra: आज कांग्रेस नेता शशि थरूर पूरे परिवार के साथ आगरा किला देखने के लिए पहुंचे। शशि थरूर के साथ उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Rahul Singh
Published on: 2 Dec 2022 10:05 AM GMT
Agra News In Hindi
X

शशि थरूर पहुंचे आगरा किला

Agra News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशी थरूर (Congress leader Shashi Tharoor) इन दिनों आगरा में है। गुरुवार को शशि थरूर ने परिवार के साथ नायाब इमारत ताजमहल का दीदार किया। शुक्रवार को शशि थरूर पूरे परिवार के साथ आगरा किला देखने के लिए पहुंचे। शशि थरूर के साथ उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सुबह शशि थरूर परिवार के सदस्यों के साथ आगरा किला पहुंचे। उनके साथ गाइड भी मौजूद था।

आगरा किला के हरेक हिस्से में पहुंचे शशि थरूर

शशि थरूर एक एक कर आगरा किला के हरेक हिस्से में पहुंचे। गाइड ने उन्हें आगरा किला के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गाइड ने शशि थरूर को आगरा किला में बने दीवाने आम ,दीवाने खास के इतिहास के साथ आगरा किला की हर हिस्से के बारे में जानकारी दी। आगरा किला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जानकर शशी थरूर बेहद खुश नजर आए। शशि थरूर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आगरा किले में जगह-जगह फोटो भी खिंचवाया।

मां का जन्मदिन मनाने के लिए आगरा आए हुए शशि थरूर

बताया जा रहा है कि शशि थरूर अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए आगरा आए हुए हैं। शशि थरूर अपने परिवार के साथ पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं । आज शशि थरूर की मां का 87 वा जन्मदिन है । शशि थरूर ने अपनी मां और परिवार के साथ गुरुवार को पहले ताजमहल का दीदार किया। आज शुक्रवार को शशि थरूर मां और परिवार के साथ आगरा किला देखने पहुंचे। आगरा किला में परिवार के सभी सदस्यों ने ग्रुप फोटो भी करवाई। हालांकि अपने आगरा दौरे के दौरान शशि थरूर ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अभी तक मीडिया से शशि थरूर ने कोई बात नहीं की है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story