×

Lucknow News : कांग्रेस नेताओं ने आज महंगाई के मुद्दे पर BJP सरकार के खिलाफ लखनऊ में किया प्रदर्शन

UP Latest News : उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में कांग्रेस (Congress) नेताओं ने आज महंगाई के मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 April 2022 8:58 AM GMT
Congress leaders protesting on the issue of inflation in Lucknow
X

लखनऊ में महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

Lucknow News : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने आज राजधानी लखनऊ में अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाले। इस दौरान उनकी पुलिसवालों से नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने पहले उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया पुलिस उन्हें अपने वाहन में बैठाकर दूसरी जगह ले गई।

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी न्यूज़)

कल गौरव वल्लभ ने किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि आए दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं रसोई गैस के दाम बढ़ रहे टोल टैक्स महंगा हो गया, खाने पीने से लेकर हर चीज महंगी हो गई। यह सरकार गरीबों को लूटने में लगी हुई है।

सरकार चुनाव से पहले पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) के दामों में वृद्धि नहीं की लेकिन पांच में से चार राज्यों में जीत के बाद एक बार फिर से इन सभी सामानों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज उठाएगी और आज प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस के नेताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही 22 मार्च से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को भी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story